मुंबई: बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट सृष्टि रोड़े शो से लौटने के बाद काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल, सृष्टि ने कुछ वक्त पहले ही सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि वो अपनी खराब तबीयत के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। बता दें, इससे पहले भी सृष्टि अपने ब्वॉयफ्रेंड मनीष नागदेव से ब्रेकअप के चलते काफी सुर्खियों में रहीं थी।
Related Stories
दरअसल, सृष्टि को शरीर में काफी कमजोरी होने के कारण हॉस्पिटलाइज्ड होना पड़ा। इस दौरान उन्हें हॉस्पिटल में ड्रिप भी चढ़ी। सृष्टि ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक के बाद एक वीडियो शेयर करके दी। इसके साथ ही वीडियो में सृष्टि ने बताया है कि अब उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है। अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर भी सृष्टि ने खुलासा किया कि वो जल्द ही काम के सिलसिले में पुणे रवाना होने वाली है। बता दें, सृष्टि इससे पहले कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी है।
वहीं, सृष्टि के ब्रेकअप की बात करें तो उनका मनीष नागदेव से ब्रेकअप होने का कारण रोहित सुचांती को समझा जा रहा था। हालांकि, सृष्टि ने इन सभी बातों को नकार दिया है। आए दिन सृष्टि अपनी लाइफ और करियर से जुड़ी किसी ना किसी बात का खुलासा करती रहती हैं। बिग बॉस 12 से लौटने के बाद सृष्टि की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।
यहां देखें अन्य खबरें-
मणिकर्णिका कॉन्ट्रोवर्सी: कंगना रनौत ने निर्देशक कृष के आरोपों पर किया पलटवार‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हुई ऑनलाइन लीक, फिल्म के कलेक्शन पर पड़ रहा असर