1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: बिग बॉस 13 के फिनाले से पहले आरती सिंह को दर्शकों के सामने दिखाया गया उनका पूरा सफर

Watch: बिग बॉस 13 के फिनाले से पहले आरती सिंह को दर्शकों के सामने दिखाया गया उनका पूरा सफर

 Published : Feb 13, 2020 02:31 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 02:35 pm IST

इस हफ्ते आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं। अपनी फिल्म 'भूत' का प्रमोशन करने पहुंचे विक्की कौशल इनमें से किसी एक को लेकर घर से बाहर निकलेंगे।

bigg boss 13 Arti Singh Journey- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में आरती सिंह

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 15 फरवरी 2020 को पता चल जाएगा कि इस सीजन का विनर कौन है। घर में अब सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, असीम रियाज, रश्मि देसाई, आरती सिंह, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा बचे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो माहिरा आज बेघर हो जाएंगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि लाइव ऑडियंस के सामने आरती सिंह को उनकी पूरी जर्नी दिखाई जा रही है।

वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस के घर में काफी संख्या में ऑडियंस मौजूद है। उनके सामने बड़ी-सी स्क्रीन और स्टेज बना हुआ है। आरती सिंह को स्टेज पर बुलाया जाता है और दर्शकों के सामने उनके बिग बॉस के सफर को दिखाया जाता है। अपनी जर्नी देखने के बाद वो इमोशनल हो जाती हैं।

बिग बॉस 13: जॉन सीना के बाद आसिम रियाज के सपोर्ट में उतरीं फॉस्ट एंड फ्यूरियस टीम, किया ट्वीट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज को उनकी जर्नी दिखाने के लिए बुलाया जाता है तो दर्शक एक्साइटमेंट की वजह से ऑउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। फैंस की डिमांड पर असीम शर्टलेस भी होते हैं। शहनाज और रश्मि को भी उनका सफर वीडियो के जरिए दिखाया जाता है।

बता दें कि इस हफ्ते आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल नॉमिनेटेड हैं। अपनी फिल्म 'भूत' का प्रमोशन करने पहुंचे विक्की कौशल इनमें से किसी एक को लेकर घर से बाहर निकलेंगे।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन