1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 प्रोमो: रजत शर्मा की अदालत में हुआ खुलासा, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के रास्ते क्यों हुए अलग

बिग बॉस 13 प्रोमो: रजत शर्मा की अदालत में हुआ खुलासा, रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के रास्ते क्यों हुए अलग

 Published : Feb 12, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 11:20 am IST

सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस में लगी आप की अदालत में खुलासा किया कि वो रश्मि देसाई को पसंद करते थे।

बिग बॉस 13- India TV Hindi
बिग बॉस 13

मुंबई: बुधवार रात बिग बॉस के घर में लगी रजत शर्मा की आप की अदालत। इस दौरान इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा बिग बॉस हाउस के अंदर गए और कंटेस्टेंट से तीखे सवाल पूछे। सबसे पहले कटघरे में रश्मि देसाई आईं और सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कई सारी बातें बताईं। अब कटघरे में सिद्धार्थ शुक्ला बैठे हैं। बुधवार को ऑनएयर हुए एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला ने खुलासा किया कि रश्मि और उनके बीच किस तरह का रिश्ता है। सिद्धार्थ शुक्ला कहते दिख रहे हैं कि वो रश्मि देसाई को पसंद करते थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों अलग हो गए।

जब रजत शर्मा ने सिद्धार्थ शुक्ला से उनके और शहनाज के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो सिद्धार्थ ने कहा कि वो घर से बाहर जाने के बाद शहनाज से टच में नहीं रह पाएंगे। क्योंकि उनकी और शहनाज की राहें अलग हो जाएंगी और दोनों अपने अपने काम में व्यस्त हो जाएंगे। लेकिन शहनाज को ये बात अच्छी नहीं लगी तभी तो उन्होंने कहा कि वो चाहे जितनी बिजी हो जाए वो बात करती हैं उनसे जिनसे वो करना चाहती हैं। देखिए प्रोमो-

आज सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा आरती सिंह, माहिरा शर्मा और शहनाज गिल भी आप की अदालत के कटघरे में होंगे। यह एपिसोड कलर्स चैनल पर रात 10.30 बजे ऑनएयर होगा। आज विक्की कौशल भी फिल्म भूत का प्रमोशन करने बिग बॉस के घर पहुंचेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन