1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13: कौन काटेगा किसका कॉल और कौन करेगा किसे नॉमिनेट, देखें ये लेटेस्ट प्रोमो

Bigg Boss 13: कौन काटेगा किसका कॉल और कौन करेगा किसे नॉमिनेट, देखें ये लेटेस्ट प्रोमो

 Published : Nov 11, 2019 04:22 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 04:24 pm IST

घर में 6 नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन तहसीन पूनावाला पहले ही हफ्ते बेघर हो गए। इसके बाद विशाल आदित्य सिंह घर में दाखिल हुए हैं।

Bigg Boss 13 BB PCO Nomination Task Promo- India TV Hindi
बिग बॉस 13 में सोमवार को नॉमिनेशन टास्क होगा

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में एक हफ्ते में कई ट्विस्ट देखने को मिले हैं। पहले घर में 6 लोगों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई, जिनमें से तहसीन पूनावाला के जाने के बाद विशाल आदित्य सिंह घर के अंदर दाखिल हुए। अब इन सभी घरवालों के बीच सोमवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी, जिसमें ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन किसे नॉमिनेट करेगा।

बिग बॉस ने ट्विटर पर आज के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें BB PCO के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से तीखे अंदाज़ में बात करते दिखाई दे रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ से विशाल आदित्य सिंह, अरहान खान से असीम रियाज और खेसारी लाल यादव से हिमांशी खुराना बात करते दिखाई दे रहे हैं।

83 Movie: कपिल देव के फेमस 'नटराज पोज़' में दिखें रणवीर सिंह, पहचानना हुआ मुश्किल

अब देखना होगा कि कौन-सा कंटेस्टेंट सामने वाले सदस्य को मना लेगा और किसकी किससे लड़ाई होगी।

गौरतलब है कि घर में 6 नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। इनमें तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, शेफारी जरीवाला, हिमांशी खुराना, अरहान खान और हिंदुस्तानी भाऊ शामिल थे, लेकिन बीते शनिवार को वीकेंड का वार में तहसीन बेघर हो गए। इसके बाद रविवार को विशाल आदित्य सिंह की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई।   

'पति, पत्नी और वो' से रिलीज हुआ नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का गाना 'धीमे धीमे'

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन