1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: रश्मि देसाई हुईं बाहर, टॉप 3 में पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला-आसिम रियाज और शहनाज

बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: रश्मि देसाई हुईं बाहर, टॉप 3 में पहुंचे सिद्धार्थ शुक्ला-आसिम रियाज और शहनाज

 Published : Feb 15, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Feb 15, 2020 11:53 pm IST

रश्मि देसाई के बाहर होने के बाद अब घर में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज और शहनाज बचे हैं।

bigg boss 13 grand finale rashmi desai- India TV Hindi
बिग बॉस 13 से बाहर हुईं रश्मि देसाई

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 अंतिम पड़ाव पर है। थोड़ी ही देर में इस सीजन का विनर अनाउंस किया जाएगा। टॉप 5 में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह थे, लेकिन कम वोट मिलने के कारण आरती इस रेस से बाहर हो गई हैं। इसके बाद रश्मि देसाई भी बाहर निकल गईं। ऐसे में सिद्धार्थ, आसिम और शहनाज टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन विनर होगा।

रश्मि देसाई ने मंच पर आकर कहा कि 'मुझे पता नहीं था कि मैं इतना आगे तक जाऊंगी।' सलमान खान के पूछने पर रश्मि ने बताया कि टॉप 2 में सिद्धार्थ और आसिम पहुंचेंगे। रश्मि ने आसिम को विनर बताया। 

बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले: टॉप 5 की रेस से बाहर हुईं आरती सिंह, सलमान खान ने की जमकर तारीफ

जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी घर के अंदर आए और रश्मि देसाई को लेकर बाहर निकल गए। रोहित के साथ 'खतरों के खिलाड़ी 10' की टीम भी मंच पर पहुंची। सलमान खान ने उनके साथ खूब मस्ती की। 

रश्मि से पहले आरती सिंह की मां घर के अंदर आई थीं और अपनी बेटी को बाहर लेकर गई थीं। सलमान खान ने आरती की काफी तारीफ की और कहा कि उन्होंने स्ट्रॉन्ग गेम खेला। सलमान के पूछने पर आरती ने बताया कि वो चाहती हैं कि सिद्धार्थ शो जीते। 

Bigg Boss 13 : 10 लाख रुपए लेकर घर से बाहर हुए पारस छाबड़ा

बता दें कि इससे पहले पारस छाबड़ा ने शो से क्विट कर लिया था। उन्होंने 10 लाख रुपये का बैग लेकर बाहर जाना उचित समझा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन