मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में घरवालों को क्रिसमस पर धमाकेदार सरप्राइज मिला। बिग बॉस ने घर के बाहर वाले एरिया को अच्छी तरह से सजवाया और सभी को स्नो पार्टी के दौरान जमकर मस्ती करने का मौका दिया, लेकिन ऐसा लगता है कि अभी बिग बॉस का सरप्राइज खत्म नहीं हुआ है। जी हां, आज के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के एक और सरप्राइज मिलेगा, जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो जाएंगी।
Related Stories
दरअसल, सभी कंटेस्टेंट्स के लिए उनके घर से खाना आया है, जिसे मुंबई के डिब्बेवाले अंदर लेकर जाएंगे। शहनाज की मम्मी ने उनके लिए मक्के की रोटी और साग भेजा तो शेफाली जरीवाला के घर से दही-वड़ा आया। अपने घर का खाना खाकर पारस छाबड़ा और आरती सिंह इमोशनल हो गए।
खास बात ये है कि इस दौरान सभी घरवाले लड़ाई-झगड़ा भूलकर एक-दूसरे को खुद खाना खिलाते नज़र आए।
बता दें कि सेहत खराब होने की वजह से देवोलीना भट्टाचार्जी अब बिग बॉस में नज़र नहीं आएंगी। इसके साथ ही विकास गुप्ता को भी बेघर कर दिया गया। बता दें कि विकास को देवोलीना की जगह घर के अंदर भेजा गया था।