1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला मां के साथ पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला मां के साथ पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

 Published : Feb 23, 2020 03:23 pm IST,  Updated : Feb 23, 2020 03:36 pm IST

सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कड़ी टक्कर हुई थी, लेकिन सिद्धार्थ ने बिग बॉस 13 के विनर की ट्रॉफी जीती।

sidharth shukla with mother- India TV Hindi
बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी सुर्खियों में हैं। इस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में अपनी मां के साथ एक अस्पताल के वॉर्ड का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपनी मां के साथ काफी कूल और शांत दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मरीजों से भी मुलाकात की और उनका हाल पूछा।

क्या पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी 'मुझसे शादी करोगे' शो में करेंगी एंट्री?

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। दोनों ही कंटेस्टेंट्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला जिम में पसीना बहाते हुए आए नजर

इनके अलावा टॉप 5 में शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह भी पहुंचे थे। वहीं, पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपये का बैग लेकर शो से क्विट कर दिया था। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन