1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 14: रुबीना दिलैक से लड़ाई के बाद शो से बाहर हो गईं कविता कौशिक!

बिग बॉस 14: रुबीना दिलैक से लड़ाई के बाद शो से बाहर हो गईं कविता कौशिक!

 Published : Dec 02, 2020 05:56 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 08:29 pm IST

कविता और रुबीना के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि कविता घर से बाहर निकल गईं। फिनाले वीक टास्क के दौरान शो का मुख्य दरवाजा खुला था, जहां से कविता शो के बाहर निकल गईं।

kavita kaushik- India TV Hindi
रुबीना दिलैक से लड़ाई के बाद शो से बाहर हो गईं कविता कौशिक Image Source : INSTAGRAM- @COLORSTV

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में अपने प्रतियोगी साथी रुबीना दिलैक के साथ विवाद के बाद बिग बॉस का घर छोड़ दिया है। बिग बॉस के घर में कुछ प्रतिभागी घर के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे नाराज बिग बॉस ने घोषणा की कि जो प्रतियोगी नियमों का पालन नहीं करना चाहते, वे घर छोड़ सकते हैं। इसके साथ ही बिग बॉस का मुख्य दरवाजे खुल गए।

रुबीना से लड़ाई के बाद कविता निकल गईं घर से बाहर

कविता और रुबीना के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि कविता घर से बाहर निकल गईं। फिनाले वीक टास्क के दौरान शो का मुख्य दरवाजा खुला था, जहां से कविता शो के बाहर निकल गईं।

कविता के अचानक बाहर जाने से घरवाले सकते में आ गए हैं।

रुबीना ने तलाक के बारे में किया खुलासा

इस बीच, रुबीना ने अपने और अभिनव के तलाक की योजना के बारे में हाल ही में खुलासा किया, जिसमें उनके प्रशंसकों सहित सभी चौंक गए। हाल ही के एक एपिसोड में उसने खुलासा किया कि उन दोनों ने एक दूसरे को छह महीने दिए और नवंबर में अलग होने वाले थे, लेकिन यह बिग बॉस के कारण दोनों एक ही छत के नीचे रह रहे हैं।

Watch: 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे अनुपम खेर और सतीश कौशिक, अनिल कपूर पर तंज कसते हुए कहा- 'खुद को क्या...'

अनिल कपूर के घर पर सितारों ने किया करवाचौथ सेलिब्रेट, देखिए शिल्पा शेट्टी से नताशा दलाल तक की तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन