1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: प्राइज मनी को लेकर राखी सावंत का अली गोनी के साथ झगड़ा, कहा- मैं यहां पूजा करने नहीं आई हूं...

Bigg Boss 14: प्राइज मनी को लेकर राखी सावंत का अली गोनी के साथ झगड़ा, कहा- मैं यहां पूजा करने नहीं आई हूं...

 Published : Feb 12, 2021 12:56 pm IST,  Updated : Feb 12, 2021 01:00 pm IST

अली गोनी, राखी सावंत और राहुल वैद्य के बीच फिनाले वीक में जाने के लिए विनिंग अमाउंट को लेकर जबरदस्त झगड़ा होगा।

bigg boss 14 finale week - India TV Hindi
प्राइज मनी को लेकर अली गोनी और राखी सावंत के बीच हुआ झगड़ा  Image Source : INSTAGRAM: COLORSTV

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। रुबीना दिलैक द्वारा निक्की तंबोली को टिकट टू फिनाले देने के बाद अब राखी सावंत, अली गोनी और राहुल वैद्य समेत अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच प्राइज मनी को लेकर जबरदस्त झगड़ा होने वाला है। 

बता दें कि बिग बॉस ने अनाउंस किया था कि कंटेस्टेंट्स को फिनाले वीक में पहुंचने के लिए 14 लाख रुपए प्राइज मनी को गंवाना पड़ेगा। इसको लेकर राहुल और अली की राखी से अनबन होती है, क्योंकि वो पैसों को नष्ट करना चाहती हैं। 

Bigg Boss 14 के फाइनल में पहुंची निक्की तंबोली, लेकिन अगला कौन होगा?

राखी से राहुल पूछते हैं, "आप 14 लाख डालने को रेडी हो? अली राखी को समझाने की कोशिश करते हैं कि 14 लाख रुपये बड़ा अमाउंट है और वो किसी का विनिंग अमाउंट है। वो कहते हैं, "जो भी जीत रहा है 20 हफ्ते मेहनत करके यहां तक पहुंचा है।"

कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अली गोनी, राखी सावंत और राहुल वैद्य के बीच फिनाले वीक में जाने के लिए विनिंग अमाउंट को लेकर जबरदस्त झगड़ा हो रहा है। राखी राहुल से कहती हैं, 'मुझे फिनाले में जाना है'। इसके बाद अली कहते हैं, 'वो विनिंग अमाउंट है, किसी का हक है वो।' फिर राखी बोलती हैं, 'मैं क्या पूजा करने आई हूं।' इसके बाद राखी रोने लगती हैं। 

Bigg Boss 14: रुबीना दिलैक का बिपाशा बसु ने किया सपोर्ट, फोटो शेयर कर कहा- जरूर जीतना चाहिए...

राखी कहती हैं, "अरे मेरे फ्रेंड मैं क्या यहां पूजा करने आई हूं, मंदिर की घंटी बजाने आई हूं। मुझे भी तो फिनाले में जाना है।" इस पर अली गुस्साकर राखी पर चिल्लाने लगते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन