1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस एक्ट्रेस के साथ अस्पताल में हुई बदसलूकी, डिलिवरी के बाद दे दिया नशे का इंजेक्शन

इस एक्ट्रेस के साथ अस्पताल में हुई बदसलूकी, डिलिवरी के बाद दे दिया नशे का इंजेक्शन

 Published : May 29, 2019 12:33 pm IST,  Updated : May 29, 2019 12:45 pm IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस छवि मित्तल दूसरी बार मां बनी हैं लेकिन डिलीवरी के दौरान छवि को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

Chhavi Mittal- India TV Hindi
Chhavi Mittal

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस छवि मित्तल दूसरी बार मां बनी हैं लेकिन डिलीवरी के दौरान छवि को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। छवि ने हॉस्पिटल का एक्सपीरियंस बताते हुए अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में छवि ने अपनी दूसरी डिलवरी के वक्त हॉस्पिटल के डॉक्टरों और वहां की व्यवस्था को लेकर जो खुलासा किया है वह काफी हैरान करने वाला था। छवि ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लेबर पेन के वक्त काफी दर्द में दी थी लेकिन डॉक्टर उनकी सहायता करने के बजाय वह बेवजह उनपर चिल्ला रहीं थीं। साथ ही उनके पति को ऑपरेशन थियेटर में नहीं आने भी नहीं दिया गया था। छवि ने अपनी पूरी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

हालांकि बाद में जब छवि ने OT से बाहर जाने की धमकी दी, तो उनके पति को OT में आने दिया गया। इसके आगे का वाकया बताते हुए छवि ने अपनी डॉक्टर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है बच्चा बाहर आने के तुरंत बाद उन्हें नींद का इंजेक्शन क्यों दिया गया था? 

नींद का इंजेक्शन लगने की वजह से मैं अगले दिन सुबह उठी। मैं काफी घबरा गई थी। मैं बार-बार अपने पति और बच्चे के बारे में पूछ रही थी।

छवि मित्तल ने सवाल पूछते हुए कहा- जब मैं तेजी से रिकवर कर रही थी तो क्यों मुझे जल्दबाजी में ड्रग इंजेक्शन दिया गया? क्यों मेरे पति को OT में आने से रोका गया? क्यों डॉक्टर्स ने मेरी सर्जरी करने में जल्दबाजी दिखाई? 

डिलीवरी की भयावह कहानी बताते छवि मित्तल के ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। छवि की इंस्टा पोस्ट पर फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। लोग छवि मित्तल के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं। 

Also Read:

वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3D' के शूट के दौरान कर रहे हैं मस्ती, वीडियो किया शेयर

सेल्फी लेने के चक्कर में फैंस ने की ये हरकत, मलाइका अरोड़ा भागकर कार में बैठीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन