1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. हिमेश रेशमिया, जावेद अली होंगे 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के नए जज, इन दिग्गजों को करेंगे रिप्लेस

हिमेश रेशमिया, जावेद अली होंगे 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के नए जज, इन दिग्गजों को करेंगे रिप्लेस

 Published : Jul 07, 2020 04:35 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 04:35 pm IST

हिमेश और जावेद  'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' को जज करने के लिए काफी उत्सुक हैं।

udit narayan, kumar sanu, javed ali, himesh reshamiya- India TV Hindi
हिमेश रेशमिया, जावेद अली होंगे 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के नए जज Image Source : INSTAGRAM/REALHIMESH,JAVEDALI4U

मुंबई: सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया और सिंगर जावेद अली और अलका याग्निक 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के आठवें सीजन में बतौर जज आने को तैयार हैं। हिमेश और जावेद, पाश्र्वगायक उदित नारायण और कुमार सानू की जगह लेंगे, जो इससे पहले शो में बतौर जज थे।

जावेद ने कहा, "एक बार फिर से शो का हिस्सा बन कर बहुत अच्छा लग रहा है। यह थोड़ी देर के बाद आपके परिवार में वापस जाने जैसा है। मैं 2011 में पहली बार बतौर जज फ्रैंचाइज में शामिल हुआ। मैंने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' भी होस्ट किया था। 2012 में और फिर 2017 में भी जज रहा, यहां मेरी बहुत सी यादें बसी हुई हैं।"

गायक हिमेश का कहना है कि वह लॉकडाउन के बाद सेट पर जाने के लिए उत्सुक हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन