1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol 12: कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से खुश होकर सुखविंदर सिंह ने दिया टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ

Indian Idol 12: कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से खुश होकर सुखविंदर सिंह ने दिया टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ

 Published : May 12, 2021 10:21 pm IST,  Updated : May 12, 2021 11:26 pm IST

मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडिया आइडल 12 के कंटेस्टेंट पवनदीप और अरुणिता के साथ-साथ दानिश खान का नाम भी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।

indian idol- India TV Hindi
कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से खुश होकर सुखविंदर सिंह ने दिया टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ Image Source : INSTAGRAM/SONY TV

मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडिया आइडल 12 के कंटेस्टेंट पवनदीप और अरुणिता के साथ-साथ दानिश खान का नाम भी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। दानिश इस बार शो में आए गेस्ट सुखविंदर सिंह का दिल जीतते आएएं। सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में इस सप्ताह गेस्ट के रूप में दिग्गज सिंगर सुखविंदर सिंह भी दानिश की संगीत के जादू में खोते नजर आएंगे। इतना ही नहीं बल्कि आने वाले एपिसोड में सुखविंदर सिंह, दानिश खान की सिंगिंग से इतने प्रभावित होंगे की कंटेस्टेंट टी-शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ भी देते नजर आएंगे।

सुखविंदर गेस्ट के तौर पर कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को एंजॉय करते नजर आएंगे। लेकिन शो के कंटेंट्स्ट सुखविंदर की लाइव परफॉर्मेंस का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के दौरान जब दानिश और शौली अपनी परफॉर्में में 'बीड़ी जलइले' और 'प्रेम जाल' गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी तो सभी तारीफ करने में मजबूर हो गए। 

अनु मलिक ने दानिश की परफॉर्मेंस को देखने के बाद कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह एक लाइव शो देख रहे हैं। फिर, जब उन्होंने सुखविंदर सिंह से उनका कमेंट पूछा, तो उन्होंने कहा, "ये युवा और प्रतिभाशाली सिंगर शानदार हैं। इस तरह उन्होंने शानदार तरीके से अपनी परफॉर्मेंस को निभाया।" दानिश लगातार अपनी शानदार परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बनाते नजर आए हैं, और इस बार अपनी परफॉर्मेंस देने के दौरान इमोशनल भी होते नजर आए।

यहां पढ़ें

सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील, 'नो पाइरेसी प्लीज'

कोविड पेशेंट्स के लिए बेड खोजने में मदद के लिए आगे आए अर्जुन बिजलानी

ऋतिक रोशन ने ट्विंकल खन्ना को कहा धन्यवाद, जानिए वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन