1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss की Ex कंटेस्टेंट Saba Khan को डेट कर रहे हैं Umar Riaz? वीडियो हो रहा है वायरल

Bigg Boss की Ex कंटेस्टेंट Saba Khan को डेट कर रहे हैं Umar Riaz? वीडियो हो रहा है वायरल

 Published : Nov 08, 2021 07:49 am IST,  Updated : Nov 08, 2021 07:49 am IST

आसिम रियाज के भाई उमर रियाज बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं।

 Saba Khan को डेट कर रहे हैं Umar Riaz? - India TV Hindi
 Saba Khan को डेट कर रहे हैं Umar Riaz?  Image Source : INSTAGRAM- SABA KHAN

उमर रियाज बिग बॉस 15 के मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से हैं, भाई आसिम रियाज की तरह ही फैंस उमर रियाज को भी बहुत प्यार दे रहे हैं। बिग बॉस के घर में तो उमर रियाज का कोई लव एंगल नहीं है लेकिन खबर आई है कि वो बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रह चुकी सबा खान को डेट कर रहे हैं। आसिम रियाज जब बिग बॉस 13 में थे उस वक्त से सबा और उमर रियाज एक दूसरे को जानते हैं और दोनों ने गुनाह कर दे नाम के गाने में साथ काम किया था। जहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई।

सबा खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके इस बात की पुष्टि की है कि वो और उमर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सबा इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो उमर रियाज की पेशेंट के तौर पर नजर आ रही हैं जिसको वो मन ही मन पसंद कर रही हैं। वीडियो के कैप्शन में सबा ने लिखा है- ये वीडियो तुम्हारे लिए है उमर रियाज। तुम्हें बहुत प्यार और ताकत... मजबूत रहो और वैसे ही खेलो जैसे खेल रहे हो और ट्रॉफी जीतो। तुम पहले ही विनर बन चुके हो।

एक दूसरा वीडियो शेयर करते हुए सबा खान ने लिखा है- क्या आपको पेशेंट पसंद आया?

बता दें, उमर रियाज पेशे से डॉक्टर हैं मगर अब उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग की राह पकड़ ली है। वहीं सबा खान जयपुर की रहने वाली हैं। बिग बॉस 12 से उन्होंने शोबिज की इंडस्ट्री में कदम रखा और अब वो वीडियो सॉन्ग्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म में अपना लक आजमा रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन