1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं एक्टर जिम सरभ

टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं एक्टर जिम सरभ

 Published : Feb 12, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 02:48 pm IST

एक्टर जिम सरभ टेलीविजन पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह 'प्लेनेट हीलर्स' नामक चार भागों की सीरीज में नजर आएंगे।

Jim Sarbh- India TV Hindi
Jim Sarbh Image Source : INSTAGRAM/JIM SARBH

अभिनेता जिम सरभ(Jim sarbh) टेलीविजन पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह 'प्लेनेट हीलर्स' नामक चार भागों की सीरीज में नजर आएंगे जिसमें पर्यावरण के समक्ष मौजूद खतरों के लिए नवाचार के जरिए समाधान की तलाश कर रहे स्टार्ट-अप्स के बारे में दिखाया जाएगा। 

'नीरजा', 'पद्मावत' और 'संजू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके जिम डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाली इस सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। वह इसमें मेजबान की भूमिका में नजर आएंगे। 

जिम ने एक बयान में कहा, "मैं मानव जाति और प्रकृति के बीच अलगाव में विश्वास नहीं करता। मानव जाति ही प्रकृति है। यह प्राकृतिक है कि प्रकृति मानव जाति के माध्यम से खुद को ठीक करने का एक रास्ता खोज लेगी। मैं इस 'प्लैनेट हीलर' और इस पर काम कर स्टार्ट-अप्स को लेकर उत्साहित हूं। आशा है कि अधिक से अधिक लोग हमारे इस विशाल और अद्भुत घर के संरक्षण की दिशा में अपनी सोच का दायरा बढ़ाएंगे।" 

शो 18 मार्च से प्रसारित होगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

कार्तिक और नायरा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कीर्ति उर्फ मोहिना की सगाई में लगाए ठुमके, देखें वीडियो

चाहत खन्ना ने अपने मैरिज एनिवर्सरी पर पति के लिए लिखा पोस्ट, तलाक की अर्जी कर चुकी हैं दायर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन