1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The kapil sharma Show: मदर्स डे पर मां के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा हुए इमोशनल, देखें वीडियो

The kapil sharma Show: मदर्स डे पर मां के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा हुए इमोशनल, देखें वीडियो

 Published : May 04, 2019 07:06 pm IST,  Updated : May 04, 2019 07:06 pm IST

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में मदर्स डे स्पेशल एपिसोड आने वाला है। इस एपिसोड में कपिल शर्मा अपनी मां के साथ स्टेज शेयर करते नजर आएंगे।

kapil sharma with his mother- India TV Hindi
kapil sharma with his mother Image Source : INSTAGRAM

मदर्स डे(Mothers Day) आने वाला है और टीवी सीरियल में अभी से स्पेशल एपिसोड की तैयारी शुरू हो गई है। कपिल शर्मा(kapil sharma) के कॉमेडी शो में भी मदर्स डे स्पेशल एपिसोड आने वाला है। अगले हफ्ते यह स्पेशल एपिसोड टेलिकास्ट होने वाला है। 

मदर्स डे स्पेशल एपिसोड में कपिल शर्मा अपनी मां जनक रानी के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। अपनी मां को स्टेज पर बुलाने से पहले कपिल शर्मा कहते हैं- किसी ने सच ही कहा है, भगवान हर जगह नहीं हो सकते हैं, इसलिए उन्होंने मां बनाई है।

मदर्स डे के इस खास एपिसोड की वीडियो कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- अगले हफ्ते, सुपरस्टार मेरी मां। इस वीडियो को अभी तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

कपिल शर्मा के शो में पिछले हफ्ते करण जौहर और काजोल आए थे। दोनों शो में मस्ती करते नजर आए थे।

आज रात के एपिसोड में फिल्म बधाई हो के स्टार्स आने वाले हैं। नीना गुप्ता, गजराज राव और डायरेक्टर अमित शर्मा शो में बधाई हो फिल्म की सक्सेस सेलिब्रेट करते नजर आएंगे।

Also Read:

ए आर रहमान 'द वॉयस सीजन 3' के ग्रांड फिनाले का नहीं होंगे हिस्सा, सामने आई ये वजह

'भाबीजी घर पर हैं' में इस दिन से नजर आने वाली हैं सौम्या टंडन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन