मुंबई: बॉलीवुड के आयरनमैन मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने उन अफवाहों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो जल्द ही टीवी सीरियल में नज़र आने वाले हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।
Related Stories
मिलिंद ने एक वेबसाइट की खबर को टैग करते हुए पूछा है कि 'बिल्कुल ही फर्जी खबर.. ये खबर आपको कौन दे रहा है?'
अभी तक बताया जा रहा था कि मिलिंद 'जग जननी मां वैष्णो देवी' सीरियल में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। मोहित रैना की जगह उन्हें शो में कास्ट किया गया है।
बता दें कि मिलिंद अपनी फिटनेस को लेकर काफी ध्यान देते हैं। अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ उम्र में फर्क को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी।
Also Read:
बाथरूम में लगे शीशे के सामने एक्टिंग करती हैं आलिया भट्ट, आखिर क्या है माजरा!