मुंबई: मशहूर रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye9) अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस शो में कपल या फिर एक्स कपल ही एंट्री ले सकते हैं। डांसर शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari) ने गर्लफ्रेंड नित्यामी शिर्के संग शो में पार्टिसिपेट किया था, लेकिन अब खबर आ रही है कि ये कपल रियल लाइफ में रिलेशन में नहीं हैं।
Related Stories
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट की मानें तो 'नच बलिए' शो से जुड़े करीबी सूत्रों से पता चला है कि शांतनु माहेश्वरी और नित्यामी शिर्के रियल लाइफ में कपल नहीं हैं। सिर्फ शो में एंट्री के लिए दोनों ने प्यार का नाटक किया।
बता दें कि शो में शांतनु मजबूत कंटेस्टेंट हैं और नित्यामी के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है।
शांतनु के साथ-साथ फैजल खान भी काफी मजबूत दावेदार थे, लेकिन पैर में गंभीर चोट लगने के कारण शो में उनका सफर खत्म हो चुका है।
Also Read:
Indian Idol 11 को जज करेंगे अनु मलिक, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ शूट किया प्रोमो!
Kaun Banega Crorepati से लौटी भुवन बाम के पिता की याददाश्त, अमिताभ बच्चन को कहा- शुक्रिया