1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान 'नागिन 4' की एक्ट्रेस निया शर्मा के लहंगे में लगी आग

दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान 'नागिन 4' की एक्ट्रेस निया शर्मा के लहंगे में लगी आग

 Published : Oct 29, 2019 10:00 pm IST,  Updated : Oct 29, 2019 10:00 pm IST

निया शर्मा एकता कपूर के धारावाहिक नागिन के चौथे सीजन में दिखाई देंगी।

दिवाली सेलिब्रेशन के...- India TV Hindi
दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान 'नागिन 4' की एक्ट्रेस निया शर्मा के लहंगे में लगी आग

मुंबई: दिवाली पार्टी के दौरान अभिनेत्री निया शर्मा के लंहगे में आग लग गई, जिसके चलते वह बाल-बाल बची हैं। घटना की जानकारी खुद निया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पार्टी में पास रखे दिये के कारण उनके लंहगे ने आग पकड़ ली। उनके पहनावे में कई परतें थी, जिसके चलते उन्हें कोई चोट नहीं लगी और वह सुरक्षित हैं।

उन्होंने जले हुए लंहगे की एक तस्वीर साझा की और कहा कि वह अभी भी इस बात को लेकर अनिश्चित है कि वह कैसे घायल होने से बच गईं।

क्या सच में विक्की कौशल को डेट कर रही हैं कटरीना कैफ? 

अभिनेत्री ने लिखा, "द पॉवर ऑफ दिया। काउट फायर इन सेकेंड! मैं अपने पहनावे की कई परतों के चलते बच गई या किसने ने मेरी रक्षा की या मुझे बचाया।"

दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान 'नागिन 4' की एक्ट्रेस निया शर्मा के लहंगे में लगी आग
दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान 'नागिन 4' की एक्ट्रेस निया शर्मा के लहंगे में लगी आग

हालांकि, इस घटना के बावजूद निया ने पार्टी में खूब मस्ती की। सिंगर गुरु रंधावा के साथ उन्हें नाचते हुए देखा गया। अन्य लोगों के साथ पार्टी में कपिल शर्मा और मीका सिंह ने भी शिरकत की।

निया शर्मा एकता कपूर के धारावाहिक नागिन के चौथे सीजन में दिखाई देंगी।

पेंटिंग कॉपी करने पर विवादों में सनी लियोनी, ओरिजनल आर्टिस्ट ने भी लगाई क्लास

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन