1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर दिया कंफर्मेशन

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने सोशल मीडिया पर दिया कंफर्मेशन

 Published : Apr 05, 2020 07:00 am IST,  Updated : Apr 05, 2020 07:00 am IST

प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला बिग बॉस 11 में साथ नज़र आए थे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था।

Priyank Sharma and Benafsha soonawalla - India TV Hindi
प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला एक-दूसरे को कर रहे हैं डेट Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस के 11वें सीजन में नज़र आ चुके प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्रियांक ने सोशल मीडिया पर बेनाफ्शा की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

प्रियांक शर्मा फोटो में बेनाफ्शा को किस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कंफर्मेशन'। वहीं, बेनाफ्शा ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'ये स्थिर है.. ये अभ्यस्त है।'

बता दें कि प्रियांक और बेनाफ्शा बिग बॉस 11 में नज़र आए थे। जहां दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था। इसके बाद दोनों अक्सर कई बार साथ नज़र आए, लेकिन कभी डेट की बात को स्वीकार नहीं किया।

बिग बॉस 11 सीजन की विनर शिल्पा शिंदे बनी थीं, जबकि सेकेंड रनरअप हिना खान थीं। कुछ दिनों पहले ही हिना और प्रियांक शर्मा का म्यूजिक वीडियो 'रांझणा' रिलीज हुआ था, जो लोगों को बहुत पसंद आया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन