बिग बॉस 14 परसों से यानी कि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, इस बीच सलमान खान ने दो दिन पहले ही प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग कर ली। सलमान खान ने बिग बॉस के सेट से पहली तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें सुपरस्टार ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। 2020 को मात देते हुए सलमान खान ने मास्क भी पहना हुआ है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है- बिग बॉस 14 इस वीकेंड आपके पास आ रहा है।
Related Stories
बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में हुईं भर्ती?
सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस के घर में प्रिंस नरुला, सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान भी घर में एंट्री लेंगे। आज सभी घरवालों को अंदर लॉक कर दिया गया है। शनिवार को बिग बॉस 2020 का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड ऑनएयर होगा। सलमान के बिजी शेड्यूल की वजह से ये एपिसोड आज ही शूट कर लिया गया है, क्योंकि 2 अक्टूबर से सलमान खान राधे की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
Watch Video: 'बिग बॉस 14' में फिर से वापसी कर रहे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज, सामने आया पहला वीडियो
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि राधे मां, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, जान सानू, राहुल वैद्य, पवित्रा पुनिया शो का हिस्सा होंगे।