1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Bigg Boss 14 के ऑनएयर होने से पहले छा गईं हिना खान की ये लेटेस्ट तस्वीरें, लगाया ग्लैमर का तड़का

Bigg Boss 14 के ऑनएयर होने से पहले छा गईं हिना खान की ये लेटेस्ट तस्वीरें, लगाया ग्लैमर का तड़का

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 03:51 pm IST

'बिग बॉस 14' में इस बार धूम मचाने के लिए बीते सीजन के सेलिब्रिटी भी एकदम तैयार हैं। इस बीच हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हिना खान की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Hina Khan- India TV Hindi
Hina Khan Image Source : INSTAGRAM/HINA KHAN

'बिग बॉस 14' में इस बार धूम मचाने के लिए बीते सीजन के सेलिब्रिटी भी एकदम तैयार हैं। इन सेलिब्रिटीज में से एक हस्ती का नाम हिना खान हैं। हिना खान की 'बिग बॉस' में जमकर तारीफ हुई थी। यहां तक कि उन्हें शो में 'शेर खान' भी कहा गया। इस बीच हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हिना खान की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खास बात है कि इन तस्वीरों में हिना खान काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस भी लग रही हैं।

नोरा फतेही ने सुनहरे रंग के वनपीस में शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, फैंस को आ रही खूब पसंद

इन तस्वीरों को हिना खान ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा। हिना ने कैप्शन में लिखा- 'अब सीन पलटेगा। बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर।' इस तस्वीर में हिना खान एक दम अलग लुक में नजर आ रही हैं। 

हिना ने सफेद रंग के शॉर्ट्स के साथ गुलाबी, नीले और पीले रंग के कॉम्बिनेशन में टॉप पहना हुआ है। इसके साथ ही सिल्वर रंग के हाई बूट्स पहने हुए हैं। वहीं उनका हेयर स्टाइल भी उनके इस स्टाइलिश लुक पर काफी सूट कर रहा है। 

'Bigg Boss 14' से पहले छा गया शहनाज कौर गिल का ट्रांसफॉर्मेशन, 5 तस्वीरों में देखिए बदला हुआ अंदाज

Hina Khan
Image Source : INSTAGRAM/HINA KHANHina Khan 

खास बात है कि कलर्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हिना खान का एक वीडियो भी हाल ही में आया था। इस वीडियो में हिना खान यही ड्रेस पहले 'बिग बॉस 14' का प्रमोशन करती नजर आई थीं। 

आपको बता दें, 'बिग बॉस 14' शुरू होने में महज 2 दिन ही बाकी है। ऐसे में मेकर्स शो को सुपरहिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बीते सीजन के कई पुराने कंटेस्टेंस्ट जो उस वक्त काफी चर्चा में थे उन्हें एक बार फिर से मेकर्स ने मैदान में उतार दिया है। ये कंटेस्टेंट्स हिना खान के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान हैं। इन दोनों सितारों का हिना खान के साथ एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल