1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये हैं चाहतें' के लिए सरगुन कौर ने नीना गुप्ता से ली प्रेरणा

'ये हैं चाहतें' के लिए सरगुन कौर ने नीना गुप्ता से ली प्रेरणा

 Written By: IANS
 Published : Dec 14, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 11:46 pm IST

टीवी एक्ट्रेस सरगुन कौर ने 'ये हैं चाहतें' में अपने किरदार के लिए अभिनेत्री नीना गुप्ता से प्रेरणा ली है।

yeh hai chahtein- India TV Hindi
ये है चाहतें

टेलीविजन अभिनेत्री सरगुन कौर ने 'ये हैं चाहतें' में अपने किरदार के लिए अभिनेत्री नीना गुप्ता से प्रेरणा ली है। उनका मानना है कि वरिष्ठ अभिनेत्री की जिंदगी सभी के लिए प्रेरणादायक है। स्टार प्लस के इस शो में सरगुन सिंगल और आत्मनिर्भर मां की भूमिका में नजर आएंगी।

सरगुन ने कहा, "मेरे पसंदीदा कलाकारों में नीना गुप्ता हमेशा से शीर्ष पर रही हैं। बामुश्किल ही मैं उनकी कोई फिल्म छोड़ती हूं। जब मुझसे कहा गया कि मुझे एक सिगल, आत्मनिर्भर व ऐसी महिला का किरदार निभाना है, जिसकी दुनिया उसके बेटे और परिवार के ईर्दगिर्द ही घूमती है, तो मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम नीना गुप्ता का ही आया। उनकी जिंदगी सभी के लिए प्रेरणा की तरह है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन