1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ, कियारा ने स्वतंत्रता दिवस स्पेशल में 'इंडियन आइडल 12' के फाइनलिस्ट का उत्साह बढ़ाया

सिद्धार्थ, कियारा ने स्वतंत्रता दिवस स्पेशल में 'इंडियन आइडल 12' के फाइनलिस्ट का उत्साह बढ़ाया

 Published : Aug 11, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Aug 11, 2021 04:28 pm IST

शो के अंतिम एपिसोड में 12 घंटे तक 40 से ज्यादा एक्ट होंगे जो 'लता मंगेशकर ट्रिब्यूट', 'गोल्डन एरा', 'फौजी स्पेशल' और 'इंडिपेंडेंस डे स्पेशल' जैसे कई ट्रिब्यूट्स का मिश्रण होंगे।

सिद्धार्थ, कियारा- India TV Hindi
सिद्धार्थ, कियारा Image Source : IANS

मुंबई: बॉलवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 'इंडियन आइडल सीजन 12' के आखिरी एपिसोड में मुख्य अतिथि होंगे। स्वतंत्रता दिवस को समर्पित प्रदर्शनों की एक सीरीज के साथ, सिद्धार्थ और कियारा अपनी आगामी फिल्म 'शेरशाह' का प्रचार करते हुए भी दिखाई देंगे। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं कि "यह आश्चर्यजनक है कि 'इंडियन आइडल सीजन 12' का आखिरी एपिसोड 12 घंटे लंबा है। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि मेरी मां और दादी सहित मेरा पूरा परिवार इस शो के प्रशंसक है और वे अंतिम एपिसोड के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार देना चाहूंगा।"

 बादशाह, आस्था गिल ने 'बचपन का प्यार' पर सहदेव संग रिलीज किया गाना, मिनटों में मिले 5 लाख व्यूज

शो के अंतिम एपिसोड में 12 घंटे तक 40 से ज्यादा एक्ट होंगे जो 'लता मंगेशकर ट्रिब्यूट', 'गोल्डन एरा', 'फौजी स्पेशल' और 'इंडिपेंडेंस डे स्पेशल' जैसे कई ट्रिब्यूट्स का मिश्रण होंगे।

सिद्धार्थ और कियारा दोनों ने 6 फाइनलिस्टों- पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल टौरो और शनमुख प्रिया के लिए चीयर किया।

कियारा आडवाणी सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते हुए कहती हैं, "यह शो इतने सालों से हर घर का हिस्सा रहा है। और यह आखिरी एपिसोड इसलिए खास है क्योंकि यह स्वतंत्रता दिवस पर होगा। प्रतियोगी यहां तक आ गए हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहूंगी। वे सभी विजेता हैं और उम्मीद है कि जल्द ही वे हमारी फिल्मों के लिए गाने गाएंगे।"

प्रोड्यूसर बनने की राह पर करीना कपूर, हंसल मेहता, एकता कपूर के साथ बनाएंगी फिल्म

'इंडियन आइडल 12' का फिनाले 15 अगस्त को होगा जिसकी मेजबानी आदित्य नारायण, जज अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और सोनू कक्कड़ के साथ करेंगे। मुख्य अतिथि में गायक उदित नारायण, कुमार शानू, अलका याज्ञनिक, अभिनेत्री सोनिया कपूर, रैपर मीका सिंह और गायक जावेद अली शामिल होंगे।

यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है।

लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सहित दिग्गज कलाकार देंगे 'हम हिंदुस्तानी' गाने में अपनी आवाज़

इनपुट-आईएएनएस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन