1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने शेयर की अपनी ऐसी तस्वीर, जिसे देख फैंस रह गए हैरान

'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने शेयर की अपनी ऐसी तस्वीर, जिसे देख फैंस रह गए हैरान

 Published : May 27, 2021 03:51 pm IST,  Updated : May 27, 2021 04:06 pm IST

बीते साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को दिखाया गया था। घर में रहते हुए लोगों ने इस सीरियल को बहुत बेहद ही चाव से देखा था।

Sunil Lahari- India TV Hindi
'रामायण' के 'लक्षण' ने फैंस के बीच शेयर की अपनी ऐसी तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/SUNIL LAHARI

बीते साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को दिखाया गया था। घर में रहते हुए लोगों ने इस सीरियल को बहुत बेहद ही चाव से देखा था। सीरीज को देखने के बाद लोग आए दिनों सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते नजर आए। लोगों के प्रति अपने किरदारों की उत्सुकता को देखते हुए सीरियल में अलग-अलग पात्र निभाने वाले कलाकार भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होने लगे। इसी कड़ी में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी भी सोशल मीडिया पर सीरियल से जुड़े अलग-अलग किस्सों को जाहिर करते नजर आए।

सुनील लहरी की तरफ से सोशल मीडिया पर अपने किरदारों के बारे में लोगों से साझा करने का सिलसिला आज भी कायम है। सुनील लहरी फैंस के बीच अपनी अलग-अलग तस्वीरों को शेयर करते रहे हैं।  

हाल ही में सुनील लहरी ने एक अलग ही अंदाज में अपनी तस्वीर को फैंस के बीच में शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस अचंभित नजर आ रहे हैं। सुनील की तरफ से शेयर की गई तस्वीर पर गौर करें तो उन्होंने लंबे बालों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। 

उल्लेखनीय है कि सुनील लहरी, न सिर्फ रामायण बल्कि उनके द्वारा निभाए गए अलग-अलग फिल्मों के किरदारों की तस्वीरों को भी फैंस के बीच शेयर करते रहे हैं। 

बता दें रामायण धारावाहिक 1980 के दशक में दूरदर्शन पर दिखाया गया था। इस सीरियल का निर्देशन रामानंद सागर की देखरेख में किया गया था। 

सीरियल में अलग-अलग पात्रों ने अपना किरदार निभाया था, खासतौर पर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया उस दौर में काफी मशहूर हुई थीं। इसके अलावा अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। पहलवान दारा सिंह ने सीरियल के अंदर हनुमान के किरदार में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन