1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP Report: डांस दीवाने 3 हुआ टॉप 5 से बाहर, स्टार प्लस के इस सीरियल ने ली है नई एंट्री

TRP Report: डांस दीवाने 3 हुआ टॉप 5 से बाहर, स्टार प्लस के इस सीरियल ने ली है नई एंट्री

 Published : May 06, 2021 11:39 pm IST,  Updated : May 06, 2021 11:45 pm IST

हर हफ्ते टीवी सीरियल आपका मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल आपको अपनी ट्विस्ट एंड टर्न्स से बाधें रखते हैं तो कभी बोरितय से भी भरे होते हैं। दर्शकों ने किन टीवी सीरियल्स को सिरआखों पर बिठाया और किन्हें बड़ा झटका देते हुए खारिज कर दिया?

trp, dance deewane 3, yeh rishta kya kahlata hai - India TV Hindi
TRP Report: डांस दीवाने 3 हुआ टॉप 5 से बाहर, स्टार प्लस के इस सीरियल ने ली है नई एंट्री Image Source : HOTSTAR

हर हफ्ते टीवी सीरियल आपका मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल आपको अपनी ट्विस्ट एंड टर्न्स से बाधें रखते हैं तो कभी बोरितय से भी भरे होते हैं। दर्शकों ने किन टीवी सीरियल्स को सिरआखों पर बिठाया और किन्हें बड़ा झटका देते हुए खारिज कर दिया, इसका लेखा-जोखा लिए हम आपको बताने वाले हैं। हम आपको ये बताने जा रहे हैं किस शो को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया और किन्हें सिरे से नकार दिया है। 

बार्क इंडिया की तरफ से जारी टीआरपी रेटिंग में साल के 17वें हफ्ते में स्टार प्लस के चार सीरियल्स ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। टीआरपी की इस रेस में हर बार की तरह इस बार भी स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमां टॉप पर है। लंबे समय से ये सीरियल टॉप पर बरकरार है। आइए जानते हैं आपके पसंदीदा शोज को कितनी टीआरपी मिली और कौन सा शो किस नंबर पर है।

अनुपमा

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा साल की शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में खरा उतरा है। शो कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है और फैंस को शो में चल रहे तलाक वाला ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। साल के 17वें सप्ताह में, शो ने 7705  इंप्रेशन के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

गुम हैं किसी के प्यार में
स्टार प्लस के टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में ने भी 7655 इंप्रेशन हासिल कर टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है। नील और ऐश्वर्या स्टारर, यह शो पिछले हफ्ते नंबर 3 पर था।

इमली
वहीं, स्टार प्लस के शो 'इमली' को टीआरपी के टॉप 5 की लिस्ट बीते हफ्ते में दूसरा स्थान पर था, यह शो अब तीसरे स्थान पर खिसक गया है। यह धारावाहिक 7024 इंप्रेशन स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है। यह शो भी दर्शकों को लंबे वक्त से पसंद आ रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
5467 इंप्रेशन के साथ, ये रिश्ता क्या कहलाता है ने साल के 17वें हफ्ते में चौथा स्थान हासिल किया। शिवांगी जोशी को सीरत और मोहसिन खान को कार्तिक के रूप में लोग पसंद कर रहे हैं। यह टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है।

साथ निभाना साथिया 2
स्टार प्लस के ही सीरियल साथ निभाना साथिया 2 को इस हफ्ते दर्शकों ने टाप 5 में पहुंचा दिया है। डांस दीवाना 3 इस बार टॉप 5 से गायब है, उसकी जगह इस सीरीयल ने जगह ली है। 5356 की इंप्रेशन के साथ इस शो ने टीआरपी की लिस्ट 5वें स्थान पर जगह बनाई है।

यहां पढ़ें

मलाइका अरोड़ा ने कहा- हमेशा से चाहती थी, मेरी भी एक बेटी हो

सुरेश रैना ने आंटी के लिए मांगी सीएम से मदद, सोनू सूद ने कहा- डिटेल्स भेजो भाई

उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना की सेकेंड वेव से बचने के लिए 27 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स किए दान
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन