1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TV एक्टर नमिश तनेजा की कार पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची जान

TV एक्टर नमिश तनेजा की कार पर गिरी बिजली, बाल-बाल बची जान

 Published : Jul 03, 2019 05:16 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 05:17 pm IST

अभिनेता नमिश तनेजा की कार में बिजली गिर गई थी, लेकिन इस तरह बाल-बाल बचा पूरा परिवार।

नमिश तनेजा- India TV Hindi
नमिश तनेजा

मुंबई: मुंबई में हो रही बारिश से पूरा शहर अस्त व्यस्त है। बॉलीवुड और टीवी सितारों के काम भी बाधा पहुंच रही है। सोशल मीडिया पर सितारे अपनी अपनी समस्याएं लिख रहे हैं। इस बीच टीवी एक्टर नमिश तनेजा ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना शेयर की है जिससे हर कोई दहल गया। नमिश तनेजा ने बताया कि मैं जिंदा बच गया हूं इसके लिए मैं शु्क्रगुजार हूं।

नमिश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मैं अपने परिवार के साथ कार से लौट रहा था। तभी तेज आवाज हुई, लगा कोई बहुत भारी चीज कार पर गिरी है। तभी आस पास मौजूद लोग चिल्लाने लगे- बिजली गिरी बिजली गिरी।

लोगों की आवाज सुनकर पता चला कि हमारी कार में बिजली गिरी है। इसके बाद हमने अपने हाथ बांध लिए और कार की किसी भी मेटैलिक चीज को हाथ नहीं लगाया। और जब हमें लगा कि अब हम सुरक्षित हैं तभी हम कार से बाहर निकले। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मेरी और मेरे पूरे परिवार की जान बच गई।

बता दें, नमिश इन दिनों सोनी टीवी के शो मैं मायके चली जाऊंगी में समर के किरदार में नजर आ रहे हैं। लोगों को ये किरदार खूब पसंद आ रहा है।

बता दें, अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ लंदन जाने वाले थे लेकिन बारिश की वजह से फ्लाइट कैंसिल हो गई थी और वो वापस लौट आए थे। रकुलप्रीत भी बारिश में फंसी थीं।

Also Read:

यूपी से बिहार शिफ्ट हुआ बॉलीवुड, इस साल 'जबरिया जोड़ी' और 'सुपर 30' में दिखेगा एक्टर्स का बिहारी रंग

Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म पांचवे दिन भी रही बॉक्स ऑफिस पर हिट, कमाए इतने करोड़

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन