1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. भारती सिंह से यूजर ने पूछा कौन सा ड्रग्स लेती हो? हर्ष ने दिया जवाब- जो तुझे नहीं मिलता

भारती सिंह से यूजर ने पूछा कौन सा ड्रग्स लेती हो? हर्ष ने दिया जवाब- जो तुझे नहीं मिलता

 Published : Dec 01, 2020 06:21 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 06:21 pm IST

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को उनके हालिया ड्रग मामले को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

HARSH BHARTI- India TV Hindi
हर्ष-भारती Image Source : INSTAGRAM- @HARSH

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया को उनके हालिया ड्रग मामले को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल हर्ष लिंबाचिया ने अपनी पत्नी भारती सिंह के साथ एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया है। हर्ष ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और भारती की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा, "जब हम साथ होते हैं तो कुछ और मायने नहीं रखता।"

PHOTOS: मंदिर के लिए निकली आदित्य नारायण की बारात, पिता उदित नारायण संग डांस करते आए नजर

हर्ष के इस पोस्ट पर एक बार फिर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग दोनों को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ एक बार फिर दोनों को ट्रोल करने में जुट गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, "गंजेड़ियों, तुम्हे तो अनफॉलो ही कर रहे हम।", जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, "और हम तुम्हें ब्लॉक।"

बिग बॉस 14 : क्या पवित्रा पुनिया ने इस सच को छुपाया कि वह शादीशुदा हैं?

एक अन्य यूजर ने भारती का नाम लेते हुए पूछा कि वह किस प्रकार की ड्रग्स लेती हैं, जिसका जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा, "जो तुझे नहीं मिलता।"

इनपुट- आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन