1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस रहीं कांची सिंह ने दी कोरोना को मात

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस रहीं कांची सिंह ने दी कोरोना को मात

 Published : Apr 18, 2021 09:08 am IST,  Updated : Apr 18, 2021 11:46 am IST

कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को त्रस्त कर रखा है। कई हस्तियों ने हाल के दिनों में घातक वायरस से संक्रमित पाए। उनमें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कांची सिंह भी शामिल थीं।

Kanchi Singh- India TV Hindi
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस रहीं कांची सिंह ने दी कोरोना को मात Image Source : INSTAGRAM/KANCHI SINGH

कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को त्रस्त कर रखा है। कई हस्तियों ने हाल के दिनों में घातक वायरस से संक्रमित पाए। उनमें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कांची सिंह भी शामिल थीं। अभिनेत्री हाल ही में भोपाल में अपने बॉलीवुड डेब्यू शु्क्र-दोष की शूटिंग के लिए गई थीं। हालांकि, कांची ने अपने फैंस को बताया है कि वह अब कोविड-19 की रिपोर्ट में निगेटिव आई हैं।

कांची सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आखिरकार रिपोर्ट निगेटिव आई है।"

कांची सिंह को और प्यार हो गया में अवनी खंडेलवाल की भूमिका के लिए जाना जाता है। वह ये रिश्ता क्या कहलाता है में गायत्री देवरा के रूप में अपने कैरेक्टर के साथ लोगों में पहचना बनाने में कामयाब रहीं। कांची ने 9 साल की उम्र में कुटुम्ब (2003) में एक बाल कलाकार के रूप में अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2011 में कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का के साथ 17 साल की उम्र में टीवी पर वापसी की जिसमें उन्होंने चेरी भारद्वाज की भूमिका निभाई।

यहां पढ़ें

'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

जान्हवी कपूर ने दोस्तों संग पूल पर बनाया मजेदार रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

कार्तिक आर्यन के 'दोस्ताना 2' से अलग होने पर धर्मा प्रोडक्शन ने साधी चुप्पी, बताया- फिर से होगी कास्टिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन