1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Aap Ki Adalat: शाहरुख खान से हुए विवाद को लेकर सनी देओल ने की खुलकर बात, अब ऐसे हैं SRK से उनके रिश्ते

Aap Ki Adalat: शाहरुख खान से हुए विवाद को लेकर सनी देओल ने की खुलकर बात, अब ऐसे हैं SRK से उनके रिश्ते

 Published : Sep 09, 2023 10:57 pm IST,  Updated : Sep 10, 2023 08:03 am IST

Sunny Deol in Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' के कटघरे में रजत शर्मा के सामने सनी देओल ने शाहरुख खान के संग अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है। जानिए अब कैसे हैं दोनों के रिश्ते...

Sunny Deol: Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Sunny Deol: Aap Ki Adalat Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat: बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों तारा सिंह बनकर देशभर में छाए हुए हैं। बॉलीवुड में पहली बार है जब किसी 60 साल से ज्यादा की उम्र के सोलो एक्टर की फिल्म ने इतनी सफलता हासिल की है। सनी देओल की एक्टिंग के अलावा उनका गुस्सा भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। सनी देओल का 'डर' की शूटिंग के दौरान यश चोपड़ा और शाहरुख खान से हुआ उनका विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा है। सनी देओल ने अब अपने अतीत में हुए इन विवादों पर खुलकर बात की है। 

शाहरुख को लेकर क्या बोले सनी  

जब सनी देओल के विवादों और झगड़ों पर बात की गई तो रजत शर्मा ने उन्हें बताया कि इस बार तो शाहरुख ने भी तारीफ की है? इसके जवाब में सनी देओल ने कहा, "डेफिनेटली, डेफिनेटली देखिए वो ज़माना, जब वो चीज हुई थी और जो भी हुआ तो वो वक्त था और मैं तो कहता हूं कि उसके बाद समय के साथ सब चीजें फिर आदमी भूल भी जाते हैं और समझ भी आ जाता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। बचपना था, डेफिनेटली। उसके बाद मैं, शाहरुख कई बार मिले हैं, ऐसे ही मिले हैं और बातचीत की उसने कई चीजों के बारे में। कुछ फिल्मों के बारे में भी हमने बातचीत की है और इस वक्त भी जब  मेरी फिल्म लगी थी तो पूरी फैमिली के साथ मेरी फिल्म देख रहा था। and he called me up तो सब चीजें बहुत ही बढ़िया हैं। सब कुछ बहुत बढ़िया।" 

आपको बता दें कि सनी देओल का इशारा 1993 में 'डर' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई घटना की तरफ था, जब सनी देओल एक बार इतने गुस्से में आ गये थे कि अपनी जीन्स की दोनों ज़ेब में मुट्ठी डाल कर फाड़ दिया था और उसके बाद यश चोपड़ा के साथ कभी काम न करने की कसम खाई थी। 

क्यों नहीं जाते पार्टी में 

रजत शर्मा के इस सवाल पर कि वो फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से ज्यादा घुलते-मिलते नहीं है और पार्टियों में नहीं जाते, सनी देओल ने कहा - "obviously मै पार्टी में नही जाता,  मैं ये नहीं कहता कि इसमे कुछ गलत है पर वहां दारू पीनी पड़ती है, मैं हूं नहीं, मैं सुबह जल्द उठता हूं, रात को जल्दी सोने वालों में से हूं। मैं जब शुरू में जाया करता था और वहां फिर senior actors, जिसको चढ़ जाती तो पकड़ लेता था और फिर वो ऐसी बातों के लूप में लग जाते थे। फिर भी बोलते रहते थे तो एक ने पकड़ा, दूसरे ने पकड़ा, तीसरे ने पकड़ा और उसके बाद मुझ को भी चढ़ जाती थी, उसके बाद आप किसी की से कुछ सेंसिबल बात ही नहीं कर सकते, लेकिन वो ज़माना और था।" 

Aap Ki Adalat: सनी देओल ने 'गदर 2' हिट होते ही फीस कर दी 50 करोड़? जानिए रजत शर्मा के सवाल पर तारा सिंह का जवाब

Aap Ki Adalat: सनी देओल ने रजत शर्मा के शो में किया बड़ा ऐलान, बोले- 'मैं गदर-3 के लिए तैयार हूं'

Aap Ki Adalat: एक्ट्रेस को गले लगाने वाले सीन पर धर्मेंद्र ने किया था खुलासा, अब सनी देओल ने बताया पूरा सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन