1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa: नए साल के साथ नई शुरुआत करेगा वनराज, एक बार फिर दिखेगा अनुज-अनुपमा का रोमांस

Anupamaa: नए साल के साथ नई शुरुआत करेगा वनराज, एक बार फिर दिखेगा अनुज-अनुपमा का रोमांस

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Jan 06, 2023 07:52 am IST,  Updated : Jan 06, 2023 08:32 pm IST

'Anupamaa' में नए साल के साथ ही शाह परिवार और कपाड़िया परिवार नई शरुआत करने वाले हैं। घर में वनराज और बा के साथ सभी के मिजाज बदले-बदले दिखेंगें|

anupama show- India TV Hindi
anupama show update Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMA_SHOW_1

टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले पॉपुलर टीवी शो 'Anupamaa' में नए साल के साथ नई खुशियां आने वाली हैं। नए साल के साथ ही शाह परिवार और कपाड़िया परिवार ने नई शुरुआत करने का प्लान बनाया है। अपकमिंग एपिसोड को देखकर दर्शक खुश होने वाले हैं क्योंकि इसमें अनुपमा और अनुज के बीच रोमांस भी देखने को मिलेगा, जो कि बीते कुछ समय से लापता था। एक तरफ जहां अनुज नए साल की शुरुआत पर अनुपमा की तरह कान्हा जी से अनुपमा और छोटी अनुपमा के लिए दुआ करेगा तो वहीं 'बा' लीला भी अब बिल्कुल बदली-बदली नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: नीना गुप्ता ने हिम्मत जुटाकर 63 की उम्र में किया ये काम, Video देख हो रही वाहवाही

लीला का बदला अंदाज देखकर हंसमुख भाई हैरान रह जाते हैं और कहने लगते हैं कि नए साल में सूरज अलग दिशा से निकल आया। इस पर लीला कहती है कि नए साल में आपको नई लीला दिखेगी जो पुरानी गलतियां दोहराएगी नहीं, गलती करती हूं तो डांटते हैं और जब सही करती हूं तो मजाक उड़ाते हैं। लीला को अनुपमा के साथ किए गए बर्ताव पर भी पछतावा होगा, जिस पर लीला कहेगी कि मैंने अनुपमा के साथ बहुत गलत किया है.. जब बहू थी तो इज्जत नहीं दी और जब बेटी थी को कदर नहीं की। इसके बाद हंसमुख भाई खुश हो जाते हैं कहते हैं कि तू कभी अपनी बात पर टिकी तो नहीं है लेकिन मैं तेरे साथ हूं।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर में हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री! आते ही शिव को किया KISS

वनराज भी नए साल के साथ बिल्कुल बदल जाएगा। नए साल की सुबह वनराज की एंट्री बाहर से घर में होती है और उसे देखकर बा पूछने लगती है कि तू इतनी जल्दी कहां से आ रहा। वनराज कहेगा कि नए साल पर दुकान जल्दी खुल जाती है तो ऐसे में मैं घर का सामान ले आया। किंजल ने तोषू को जो काम बोला था वो वनराज ने कर दिया और परी के डायपर के साथ-साथ घर का सारा सामान भी ले आया। इतना ही नहीं वनराज अपने बापूजी के लिए भी क्रीम रोल और जलेबी लेकर आया। जिसे देखकर बापूजी पूछ बैठते हैं कि वनराज तू ठीक तो है न.. इस पर वनराज कहता है कि कल जो हुआ अच्छा हुआ, सब भरे हुए बैठे थे और सबसे अंदर का गुबार निकल गया। नए साल के साथ अब नई शुरुआत करते हैं। 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में तो सब सही देखने को मिलने वाला है लेकिन कितने दिन शाह और कपाड़िया परिवार में सब सही रहेगा ये देखने की बात होगी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा 5 साल का लीप, देखने को मिलेंगे ये बड़े बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन