1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली के डॉग की हुई मौत, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली के डॉग की हुई मौत, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Dec 18, 2023 03:45 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 04:05 pm IST

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने आज अपने पालतू डॉग गब्बर को खो दिया। टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने डॉग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इमोशनल नोट भी लिखा है।

anupamaa, rupali ganguly, rupali ganguly dog passed away- India TV Hindi
रुपाली गांगुली के डॉग की हुई मौत Image Source : INSTAGRAM

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली जो इन दिनों शो 'अनुपमा' में अनुपमा की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। रुपाली गांगुली रील लाइफ में जितनी पसंद की जाती हैं, उतनी ही रियल लाइफ में भी। वहीं टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने सभी प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ दुखद खबर शेयर की है। रुपाली गांगुली के घर से बुरी खबर सामने आई है। खबर ये हैं कि एक्ट्रेस का डॉग गब्बर ने दुनिया को अलविदा कर दिया है, जिसकी मौत के बाद से वह बहुत दुखी है। 

रुपाली गांगुली के डॉग की हुई मौत

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके डॉग गब्बर की डेथ हो गई है। इस जानकारी के साथ ही एक्ट्रेस ने गब्बर के साथ बिताए अपने पलों का रील शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। रील में आप देख सकते हैं कि अनुपमा अपने प्यारे गब्बर को प्यार करते हुए दिख रही हैं। रुपाली गांगुली ने फोटो और वीडियो को मिक्स कर ये वीडियो अपने फैंस के सथ शेयर किया है। रुपाली गांगुली ने इमोशनल नोट लिखा, 'गब्बर गांगुली... मेरा प्यारा बच्चा। अपनी लाइफ में मुझे चूज करने के लिए थैंक्यू।'

यहां देखें पोस्ट-

सुधांशु पांडे ने गब्बर को किया याद

गब्बर की मौत पर रुपाली गांगुली के को-एक्टर सुधांशु पांडे उर्फ वनराज ने भी इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने सेट से गब्बर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अनुपमा के सेट पर मेरा पहला प्यार गब्बर... ओम शांति।' अनुपमा की स्टार कास्ट ने गब्बर की फोटो शेयर कर उसे याद किया और नम आंखों से अलविदा कहा।

ये भी पढ़ें:

एयरपोर्ट पर इस वजह से जिद करने लगे करीना कपूर के लाडले जेह, वायरल हुआ 'लिटिल मंचकिन' का क्यूट वीडियो

वायरल हो रहा इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस के बचपन का वीडियो, क्या आपने पहचाना?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब जल्द आएंगी दया भाभी? कोमल और अंजली भाभी के साथ वायरल हुई फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन