1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa को दिखेगी पाखी की मौत! घर छोड़कर जा रही काव्या के सामने आएगा वनराज

Anupamaa को दिखेगी पाखी की मौत! घर छोड़कर जा रही काव्या के सामने आएगा वनराज

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 06, 2023 01:00 pm IST,  Updated : Aug 06, 2023 01:00 pm IST

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में काव्या वनराज से माफी मांगेगी, लेकिन वनराज का गुस्सा शांत नहीं होगा। वो उसे खूब खरीखोटी सुनाएगा। वहीं अनुपमा कई चीजों में उलझी नजर आएगी, जिसकी वजह से उसे बार-बार चक्कर आएंगे।

Anupamaa, vanraj- India TV Hindi
अनुपमा और वनराज। Image Source : TWITTER

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। इन दिनों शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। काव्या की नाजायज औलाद का भी खुलासा हो गया है। वनराज इस बात से परेशान फिरता नजर आएगा। वहीं अनुपमा को मालती देवी का डर सताएगा। वहीं पाखी भी परेशान नजर आएगी। दूसरी ओर काव्या घर छोड़ने का फैसला करेगी।

देर रात अनुपमा से मिलकर वापस जाएगा वनराज

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वनराज अनुपमा से रिक्वेस्ट करेगा कि वो अनुज से कुछ भी न बताए। वो कहेगा इस बात का लोगों को पता चलेगा तो मजाक उड़ाएंगे। इतना कहकर वो जा ही रहा होगा कि अनुपमा उससे कहेगी कि एक बार उसे कोई भी फैसला लेने से पहले काव्या के प्यार के बारे में भी सोचना चाहिए। वनराज वहां से जाएगा तभी अनुपमा को चक्कर आ जाएगा। इसके बाद अनुपमा के पास अनुज आएगा जो पूछेगा और अनुपमा कहेगी वो उसे बता नहीं सकती। अनुज उस बात को इग्नोर कर के अनुपमा को गोद में उठाकर घर के अंदर ले जाएगा। इसी बीच वनराज शाह हाउस पहुंचेगा, जहां काव्या उसका इंतजार करती रहेगी। 

काव्या पर भड़केगा वनराज
वनराज जैसे ही घर पहुंचेगा काव्या उसका हाथ पकड़कर रोकेगी, लेकिन वो उसकी बात सुनने से मना करेगा। काव्या उससे माफी मांगेगी, लेकिन वनराज माफ करने मना करेगा। वनराज कहेगा कि काव्या ने उसके साथ धोखा किया है। काव्या को वो खूब सुनाएगा और कहेगा कि उसे उसके कर्मों का फल मिल रहा है। उसने अपनी पत्नी को धोखा दिया, अब उसकी दूसरी पत्नी उसे धोखा दे रही है। वो कहेगा कि काव्या अनिरुद्ध से बिना प्यार के कैसे नीच हरकत कर सकती है। वो कहेगा कि काव्या ने उससे बहुत दिनों तक छिपाया, जिसके जवाब में वो कहेगा कि वो परिवार का मिलता प्यार देखकर नहीं बता पाई। वो परफेक्ट फैमिली चाहती थी। वो अपने बच्चे को वनराज का बच्चा कहेगी, जिसपर वनराज भड़क जाएगा और कहेगा कि वो उसका बच्चा नहीं है। 

अनुपमा को आएगा सपना
वनराज कहेगा कि अनुपमा का दिल बहुत बड़ा है, लेकिन फिर भी उसने मेरी बेवफाई बर्दाश्त नहीं की तो ऐसे में मैं भी नहीं कर सकता। वो कहेगा कि काव्या को माफ नहीं करेगा। इसी बीच पाखी अनुपमा के पास आकर कहेगी कि उसे उसकी जरूरत है। अनुपमा उससे पूछेगी कि क्या कोई बात है, लेकिन वो नहीं बताएगी और अनुपमा की गोद में सो जाएगी, तभी वहीं अनुज पहुंचेगा, दोनों को साथ में देखकर वहां से चला जाएगा। इसके बाद अनुपमा मालती देवी की चुनौतियों के बारे में सोचेगी। इसी बीच आंख लग जाएगी, तभी उसे पुराना सपना दोबारा याद आएगा। वो सपने में देखेगी कि पाखी का फोन नहीं लग रहा है। इसी बीच उसे अनुज सपने में नजर आएगा और रोते हुए कहेगा कि बुरी खबर है पाखी नहीं रही। यही सुनते ही उसकी नींद खुल जाएगी। उसकी चीख सुनकर अनुज उसे समझाएगा। 

काव्या को जाने  से रोकेगा वनराज
आगे आप देखेंगे कि अगली सुबह हो जाएगी, अनुपमा दिन की शुरुआत जल डालने से करेगी। पाखी भी उसके साथ पूजा करेगी। वो उसे देखकर इमोशनल हो जाएगी। वो भगवान से अपने परिवार की खुशी मांगेगी। वहीं शाह हाउस में काव्या अपना सामान बांध लेगी और घर छोड़कर जाने के लिए तैयार हो जाएगी। वनराज उसका हाथ पकड़कर उसे रोकेगा। वो कहेगा कि वो उसे सिर्फ अपने परिवार के लिए रोक रहा है। वो कहेगा कि सब खुश हैं और वो चली जाएगी तो उसे परिवार को वजह बतानी पड़ेगी, जो वो नहीं बताना चाहता है। इस पर काव्या कहेगी कि परिवार को उसके रवैये से पता चल ही जाएगा। काव्या जा ही रही होगी कि वनराज उससे बैग छीन लेगा और कहेगा कि किसे कब बताना है वो तय करेगा, ऐसे में वो घर से नहीं जा सकती। साथ ही वो कहेगा कि काव्या उससे कुछ भी उम्मीद न पाले। 

मालती देवी से होगा अनुपमा का सामना
वनराज से बा उसकी उदासी की वजह पूछेगी। वो कहेगा कि उसे डर लग रहा है कि कहीं परिवार की खुशी को किसी की नजर न लग जाए। बा कहेगी कि वो नजर उतारेगी और सब सही हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ छोटी अनुपमा को बताएगी कि रोमिल और बरखा ने उसे डांट दिया, जिस पर अनुपमा उसे समझाएगी। प्रीकेप में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के बेटी छोटी के सामने अचानक से मालती देवी आ जाएगी। ठीक इसके बाद अनुपमा गुरुकुल पहुंचकर मालती देवी से भिड़ती नजर आएगी। अनुपमा मालती देवी की बोलती बंद करती नजर आने वाली है। 

ये भी पढ़ें: बिपाशा बसु ने रोते हुए सुनाई दर्दनाक दास्तान, बोलीं- मेरी बेटी के दिल में थे दो छेद, 3 महीने की उम्र में ही...!

दीपिका कक्कड़ ने बेटे के साथ मनाया पहला बर्थडे, पति शोएब ने दिया धमाकेदार सरप्राइज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन