Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 17 में करण जौहर ने पलट दिया पूरा गेम, खोली इस मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट की पोल

Bigg Boss 17 में करण जौहर ने पलट दिया पूरा गेम, खोली इस मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट की पोल

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Dec 03, 2023 06:12 am IST, Updated : Dec 03, 2023 06:12 am IST

'बिग बॉस 17' का वीकेंड का वार एपिसोड करण जौहर ने होस्ट किया। करण ने अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से लेकर मन्नारा चोपड़ा के प्लान को लेकर चौकाने वाले खुलासे किए तो वहीं आज के एपिसोड में किसी को भी एलिमिनेट नहीं किया गया।

bigg boss 17, karan johar, bb 17- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बिग बॉस 17

'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार एपिसोड में काफी धमाकेदार और मसालेदार ड्रामा देखने को मिला जहां तहलका उर्फ सनी का एलिमिनेशन हुआ तो साथ ही मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और अभिषेक कुमार की जमकर क्लास लगाई गई। इस बार वीकेंड का वार में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान नजर नहीं आए। उनकी जगह वीकेंड का वार एपिसोड करण जौहर ने होस्ट किया। 'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार एपिसोड में करण जौहर ने कंटेंस्टेंट्स की ऐसी क्लास लगाई की उनके पास बोलने के लिया कुछ नहीं था।

करण ने मन्नारा की लगाई क्लास

'बिग बॉस 17' के वीकेंड का वार एपिसोड की शुरुआत में करण जौहर पहले मन्नारा की क्लास लगाते हैं। फिल्म मेकर करण कहते हैं कि ये अपनी दोस्तों की लेकर सब जगह वैलीडेशन मांगती हैं। मन्नारा, मुनव्वर से कुछ ज्यादा ही एक्सपेक्ट करती हैं, लेकिन खुद उसके लिए नहीं करती हैं। वह सीजन के लिए नॉमिनेटेड होने वाले थे। करण जौहर ने कहा कि मन्नारा दिखावा करती हैं। ये सब दोगलापन है। इसके बाद करण, मुनव्वर से पूछते हैं कि वह अंकिता के अच्छे दोस्त हैं? तो मुनव्वर बताते हैं कि उनकी तरफ से 100 पर्सेंट है, लेकिन अंकिता का मुझे आइडिया नहीं है। 

नील की खोली पोल

करण जौहर, ऐश्वर्या का स्टेटमेंट बताते हैं कि जब नील की अंकिता से बात होती थीं तो उन्होंने आपने पति को अंकिता से बात करने के लिया माना कर दिया था। इस बात पर नील और ऐश्वर्या सफाई देता हैं। अंकिता ने कहा कि वह मुनव्वर और मन्नारा के बीच नहीं आना चाहती थीं इसलिए उन्होंने मुन्ना की दोस्ती से एक कदम पीछे ले लिया है।

करण जौहर ने विक्की की लगाई क्लास

करण जौहर, विक्की जैन से पूछते हैं कि उन्हें लोगों की जरूरत क्यों होती है? इस पर विक्की कहते हैं कि बिग बॉस के घर में किसी से तो बात करेगा न। इसलिए कोई तो चाहिए बात करने के लिए। फिर अंकिता आपने पति को सपोर्ट करते हुए कहती है। क्या कभी विक्की ने उनसे कहा था कि लोगों की जरूरत है तो विक्की कहते हैं कि 24 घंटे रहना है तो दोस्त चाहिए।

ये भी पढ़ें-

Aap Ki Adalat: रैपर बादशाह ने दिल टूटने पर किया खुलासा, शेयर किया अनसुना किस्सा

Aap Ki Adalat: रैपर बादशाह ने अपने गानों पर होने वाली कंट्रोवर्सी पर किया खुलासा, इस बात के लिए मांगी माफी

Aap Ki Adalat: कटघरे में रैपर सिंगर बादशाह ने अपने नाम को लेकर किया बड़ा खुलासा, इस वजह से बने बैड बॉय

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement