1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Breaking news: राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों बाद आया होश, सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर जताई खुशी

Breaking news: राजू श्रीवास्तव को 15 दिनों बाद आया होश, सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर जताई खुशी

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 25, 2022 12:15 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 01:06 pm IST

Raju Srivastav Update:राजू श्रीवास्तव के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजू को आज सुबह होश आ गया है। राजू बीते 15 दिनों से AIIMS में भर्ती हैं। राजू की सेहत में सबकी दुआओं का असर हो रहा है।

राजू श्रीवास्तव- India TV Hindi
राजू श्रीवास्तव Image Source : राजू श्रीवास्तव

Raju Srivastav Update: लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर अच्छा खबर सामने आईं है। बता दें राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आ गया है। राजू बीतें 15 दिनों सें मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उन्हें 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। कॉमेडियन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। 

राजू श्रीवास्तव के होश में आने के बाद हर कोई अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। वहीं सुनील पाल ने भी राजू श्रीवास्तव के होश में आने पर खुशी का इजहार किया है।  उन्होंने कहा- गुड न्यूज दोस्तों...राजू भाई को होश आ गया है। थैंक गॉड..मैं कहता था ना कि चमत्कार होगा। परमात्मा हंसाने वाले को नाराज नहीं कर सकता। सारे परिवार को, सारे दोस्तों को, पूरे संसार को जिसने भी दुआएं कीं, हर किसी को प्यार। राजू भाई आप जियो हजारों साल।

वहीं राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने जानकारी दी की राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन बाद होश आ गया है। बता दें एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है। 

वर्कआउट के दौरान हुआ था चेस्ट पेन

राजू होटल के जिम में सुबह वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए थे। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राजू ने 2014 में भाजपा जॉइन की थी। राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला था। 

इन शो में आए थे नजर

राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन और एक्टर हैं। राजू टीवी के कई पॉपुलर शो जैसे 'बिग बॉस', 'शक्तिमान', 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी सर्कस', 'कपिल शर्मा शो' में खूब कॉमेडी कर चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं राजू श्रीवास्तव कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 

कौन हैं राजू श्रीवास्तव की बेटी, 12 साल की उम्र में मिला था वीरता पुरस्कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन