1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Devoleena Bhattacharjee इंटर रिलिजन शादी के बाद इस टीवी शो में आएंगी नजर! जानिए कब आएगा सीरियल

Devoleena Bhattacharjee इंटर रिलिजन शादी के बाद इस टीवी शो में आएंगी नजर! जानिए कब आएगा सीरियल

 Published : Jan 10, 2023 10:43 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 10:43 pm IST

देवोलीना शादी के बाद जल्द ही टीवी सीरियल में नजर आने वाली है। ये शो एकता कपूर का होगा।

Devoleena Bhattacharjee instagram- India TV Hindi
Devoleena Bhattacharjee Image Source : DEVOLEENA BHATTACHARJEE INSTAGRAM

देवोलीना ने करीब एक महीने पहले जिम ट्रेनर शाहनवाज के साथ शादी के बंधन मं बंधी हैं। देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को शादी की हैं। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर फैंस काफी हैरान हुए थे। उनके पति शाहनवाज मुसलमान हैं और वो हिंदू उन्होंने इंटर रिलिजन शादी की है, जिस कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि शादी के बाद  देवोलीना जल्द ही टीवी के एक सीरियल में नजर आने वाली हैं।

RRR की स्क्रीनिंग के बाद लॉस एंजिल्स में दिखी फैंस की दीवानगी, देखिए वीडियो

देवोलीना लंबे समय तक छोटे पर्दे में नजर आ चुके हैं, लेकिन बहुत समय से वह सीरियल में दिखाई नहीं दी है, लेकिन वह जल्द ही धमाकेदार वापसी कर सकती हैं। हालिया खबरों की मानें तो एकता कपूर ज़ी टीवी पर एक नया शो लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उम्मीद है कि उनका नया शो जल्द ही प्रसारित होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि एकता कपूर ने अपने नए शो के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी से संपर्क किया है। इंटरनेट पर चल रही अफवाहों के बारे में एकता या देवोलीना की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिलचस्प बात यह है कि देबत्तमा साहा को भी शो से संपर्क किया गया है, जो प्री-प्रोडक्शन के अधीन है। अभिनेत्री को शौर्य और सुहानी में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जो बंगाली नाटक मोहर की रीमेक है।

Anupamaa Upcoming Spoiler: काव्या ने चलाया गैर मर्दों से चक्कर! वनराज रोएंगे खून के आंसू

देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को शाहनवाज के साथ कोर्ट मैरिज की थी। देवोलीना को ज्यादा नाम 'बिग बॉस 13' में एंट्री करने के बाद मिला। देवोलीना को ‘साथ निभाना साथिया 2’ में देखा गया था। कुछ दिन पहले एक यूजर ने 'गोपी बहू' का मजाक बनाते हुए उनसे पूछा था कि आपका बेबी हिंदू होगा या मुसलमान? इस सवाल पर देवोलीना ने यूजर की बोलती बंद कर दी थी। बता दें देवोलीना ने यूजर को करारा जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने लिखा था कि- मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान आप कौन? आपको इतनी अगर बच्चों को लेकर चिंता हो रही है, तो बहुत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए एडोप्ट कीजिए और अपने हिसाब से धर्म और नाम चुनिए। मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम। आप कौन? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन