1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कैंसर को मात देकर वापस घर लौटीं एक्ट्रेस, फूट पड़ा सर्जरी का दर्द, दूसरे धर्म में शादी को लेकर भी हो चुकी ट्रोल

कैंसर को मात देकर वापस घर लौटीं एक्ट्रेस, फूट पड़ा सर्जरी का दर्द, दूसरे धर्म में शादी को लेकर भी हो चुकी ट्रोल

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 15, 2026 01:16 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 01:16 pm IST

दीपिका कक्कड़ बीते दिनों कैंसर से जूझती रहीं थीं और अस्पताल से अपने व्लॉग्स के जरिए पूरे अपडेट देती रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सर्जरी को लेकर भी खुलकर बात की है।

Dipika Kakkar- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM@MS.DIPIKA

दीपिका कक्कड़ बीते कुछ समय से टीवी सीरियल्स से ब्रेक के बाद अपना खुद का यूट्यूब चला रही हैं। अपने व्लॉग्स के जरिए जिंदगी की झलकियां भी फैन्स के साथ शेयर करते रहती हैं। अपनी कैंसर से लेकर सिस्ट सर्जरी तक की हर अपडेट व्लॉग में शेयर कर चुकी हैं। कैंसर से जीत चुकीं दीपिका ने हाल ही में अपनी सिस्ट सर्जरी और इसमें होने वाली परेशानियों को लेकर अपना दुख शेयर किया है। दीपिका ने शोएब अब्राहिम से शादी की है जिसके लिए भी उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा था। दीपिका खुद भी शोबिज दुनिया में काफी नाम कमा चुकी हैं और बिग बॉस 12 जो साल 2018 में प्रीमियर हुआ था उसका खिताब भी दीपिका ने ही जीता था। 

खाना बनाने की शौकीन हैं दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में बताया कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और उन्होंने सिस्ट निकलवाने की सर्जरी करवाई। वहीं, शोएब ने बताया कि सर्जरी के बाद दीपिका के खान-पान और दिनचर्या में बदलाव आया है। उन्होंने शोएब से खाना बनाने की गुजारिश की क्योंकि उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है। हालांकि, शोएब ने मना कर दिया और उन्हें आराम करने को कहा। बाद में दीपिका ने एक नया व्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद इस साल का अपना पहला इफ्तार तैयार किया। दीपिका ने बताया कि उन्हें खाना बनाना बेहद पसंद है, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वे इसे नहीं कर पा रही थीं। हालांकि, खाना बनाना दोबारा शुरू करने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एक रेसिपी देखी और इफ्तार के लिए इसे सबके लिए बनाने का फैसला किया। उन्होंने पिज़्ज़ा ट्रायंगल बनाए और परिवार को परोसे।

टीवी छोड़ बनीं एक सफल व्लॉगर

दीपिका ने टीवी की दुनिया में खूब काम किया है और अपने 10 साल के करियर में करीब 1 दर्जन सीरियल्स और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। दीपिका को सबसे ज्यादा पहचान दिलाई 'ससुराल सिमर का' सीरियल ने जो 2011 से लेकर 2018 तक चला और टीवी की दुनिया में सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद दीपिका ने काम कर दिया और 2022 के बाद से उन्होंने अपने व्लॉग पर फोकस किया। दीपिका ने शोएब अब्राहिम से शादी की है और उनका एक बेटा भी है। 

ये भी पढ़ें- ईरान अमेरिका वॉर के चलते दुबई में फंसा था सुपरस्टार, भारत लौटते ही मनाया जश्न और खरीदी आलीशान कार

आमिर खान ने परिवार संग सादगी के साथ मनाया 61वां जन्मदिन, गर्लफ्रेंड गौरी भी रहीं मौजूद, वीडियो देखते ही मिलने लगी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन