Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जज्बातों के साथ होगा खिलवाड़, रिश्तों में होगा गोलमाल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: जज्बातों के साथ होगा खिलवाड़, रिश्तों में होगा गोलमाल

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Dec 28, 2022 10:05 pm IST, Updated : Dec 29, 2022 09:35 pm IST

'गुम है किसी के प्यार में' लगातार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। आने वाले एपिसोड में एक नया मोड़ आने वाला है, इस बार बच्चों के साथ इमोशन पर होगा वार।

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin 28 December Episode- India TV Hindi
Image Source : GHUM HAI KISIKEY PYAAR MEIIN Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

सीरियल में अभी तक आपने देखा की विनायक, सई के आंसू पोछता है। दूसरी ओर विराट, पाखी को एक रेस्टोरेंट ले जाता है। वहां सई, बच्चों के साथ पहले से ही मौजूद होती है, विनू और सावी उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। पाखी, सई को बच्चों के साथ देखकर निराश हो जाती है। विनू बताता है कि वह उनके बिना कितना परेशान था। सावी बताती है कि कैसे एक कलाकार ने साई की पेंटिंग बनाई। 

विनायक का कहना है कि सई ने उसकी अच्छी देखभाल की और इसलिए वह उसे छोटी मम्मा कहेगा। पाखी यह सुनकर परेशान हो जाती है। विराट कहता हैं कि जब उनकी मां है तो साई को मां कहने की जरूरत नहीं है। विनायक कहता हैं की जब सावी आपको बाबा बुला सकती हैं तो वह सावी की मां को छोटी मम्मा क्यों नहीं कह सकता। विराट का कहना है कि सावी के बाबा यहां नहीं हैं, लेकिन उनकी मां उनके साथ हैं और इसलिए उन्हें सावी की मां को डॉक्टर आंटी कहना चाहिए। विनायक पूछता है कि क्या फर्क पड़ता है अगर वह सावी के मां को अपनी छोटी मम्मा कहता है। 

सई कहती है कि नाम में कुछ नहीं होता है और केवल सम्मान और देखभाल मायने रखता है। इसलिए आप मुझे डॉक्टर आंटी कह सकते हो। वह उसे अपने माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए कहती है और वह सावी को लेकर वहां से चली जाती है। सावी कहती है कि वह विनायक के साथ समय बिताना चाहती है। सई का कहना है कि उसे किसी की मदद के बिना नई नौकरी मिली और इसके लिए तैयारी करने की जरूरत है, वह अब विराट के साथ काम नहीं करती है। सावी उदास होकर विनायक और उसके माता-पिता को अलविदा कहती है और साई के साथ निकल जाती है। अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा ये तो मेकर्स ही जानते हैं, क्या ये सब टीआरपी में बने रहने के लिए कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

गोवा में बहन अमृता संग हुआ छैया-छैया गर्ल का जमकर झगड़ा, इस बात पर किया हंगामा

किली पॉल की बहन ने Besharam Rang पर किया जबरदस्त डांस, दीपिका को हूबहू किया कॉपी

Ponniyin Selvan 2: जबरदस्त टीजर के साथ सामने आई 'पोन्नियिन सेलवन 2' की रिलीज डेट

 

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement