1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. GHKKPM: सई से दुश्मनी भूल सत्या के साथ जमकर नाचीं भवानी काकू, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

GHKKPM: सई से दुश्मनी भूल सत्या के साथ जमकर नाचीं भवानी काकू, वीडियो देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

 Published : May 14, 2023 08:15 pm IST,  Updated : May 14, 2023 08:15 pm IST

Ghum hai kisikey pyaar meiin सीरियल की कहानी में इस समय भवानी काकू को सई से नफरत हो चुकी है लेकिन रियल लाइफ में दोनों की बॉन्डिंग अच्छी है।

Ghumhaikisikeypyaarmeiin- India TV Hindi
Ghum hai kisikey pyaar meiin Image Source : INSTAGRAM/AYESHA.SINGH19

टीवी सीरियल Ghum hai kisikey pyaar meiin की कहानी में इन दिनों काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। विराट के लिए सई जोशी को पसंद करने वाली भवानी काकू को अब सई फूटी आंख नहीं सुहाती है। जब से सई ने विराट को छोड़कर डॉक्टर सत्या अधिकारी का हाथ थामा है तब से ही भवानी काकू की आंखों में सई जोशी खटकने लगी है। दूसरी तरफ भवानी की दुश्मनी सत्या की मां अंबा से भी रही है तो ऐसे में सई और सत्या उसके लिए एक दुश्मन के समान हैं। लेकिन असल में कहानी कुछ और ही है।

सई जोशी का डांस वीडियो

'गुम है किसी के प्यार में की कहानी में भले ही सई और भवानी काकू के बीच दुश्मनी चल रही है लेकिन असल में दोनों साथ में खूब एंजॉय करती हैं। सई जोशी का किरदार निभाने वालीं आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में आयशा सिंह अपने पति सत्या यानी हर्षद अरोड़ा और भवानी काकू यानी किशोरी शहाने के साथ जमकर नाच रही हैं। वीडियो में सई, सत्या और भवानी काकू की बॉन्डिंग देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

सई जोशी के किरदार में आयशा सिंह

'गुम है किसी के प्यार में' की सई जोशी ने अपने किरदार से घर घर में पहचान बना ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आयशा सिंह ने अपने स्ट्रगल के दिनों की कहानी शेयर की थी। आयशा ने बताया था कि 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के लिए सलेक्ट होने से पहले उन्होंने करीब 100 ऑडिशन दिए थे। आयशा सिंह के परिवार में कोई भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता है। आयशा सिंह ने लॉ की पढ़ाई की है जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस बनने का सपना देखा और वह सपनों की नगरी मुंबई पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें: 'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने मदर्स डे पर सुनाई गुड न्यूज, शादी के 6 साल बाद की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

Mother's Day: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने मां पर लुटाया प्यार, खेसारी लाल बोले- हर दिन इन्ही के ह...माई

प्रियंका चोपड़ा से परिणीति-राघव की शादी का नहीं हो रहा इंतजार, बहन टिशा को ऐसे दी इंगेजमेंट की बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन