1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में नाजायज रिश्तों का घालमेल देख लोग हुए नाराज, जमकर ट्रोल हो रहा शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में नाजायज रिश्तों का घालमेल देख लोग हुए नाराज, जमकर ट्रोल हो रहा शो

 Published : Jun 03, 2023 11:10 pm IST,  Updated : Jun 03, 2023 11:10 pm IST

Illegitimate Relationships in GHKPM: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आया है जिसे देखकर दर्शक नाराज हैं। वह शो पर अवैध संबंधों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Image Source : INSTAGRAM

GHKPM Troll: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में जबसे लीप आने की खबर सामने आई है, शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। पत्रलेखा यानी ऐश्वर्या शर्मा के जाने के बाद से वैसे भी शो खतरे में था वहीं अब लीप की खबर ने इसके फैंस झटका दिया है। जिसके बाद टीआरपी बटोरने के लिए मेकर्स रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन अब मेकर्स ने शो में अवैध संबंधों का ऐसा तड़का लगाया जिसे दर्शक पचा नहीं पा रहे। इसलिए शो जमकर ट्रोल हो रहा है। 

सत्या है नाजायज औलाद  

इन दिनों शो में जो ट्रैक चल रहा है, उसमें सत्या की मां अंबा और सई के वीजू काका की सालों पुरानी लव स्टोरी से पर्दा हटा है। खुलासा यह हुआ है कि सत्या विजेंद्र का नाजायज बेटा है। हालांकि यह सच अब भी सत्या को पता नहीं है। जब सई की सास अंबा उसे अपनी पुरानी लव स्टोरी सुनाती है तो सई अपने वीजू काका से उनके प्यार के बारे में सवाल करती है। जिसके बाद वह अंबा का नाम लेते हैं और उसके साथ अपने प्रेम के बारे में बताते हैं। साथ ही अपनी मजबूरी भी सुनाते हैं कि वह उस महिला का साथ नहीं दे पाए और न ही उसे भुला सके। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Image Source : INSTAGRAMGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin

नाजायज रिश्तों पर गुस्सा लोग

अब इस शो के कुछ सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इस तरह की कहानी पर गुस्सा निकाल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस तरह से शो मेकर्स नाजायज रिश्तों में जबरन का इमोशनल एंगल डालने की कोशिश कर रहे हैं। अवैध संबंधों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।  

Mukesh Ambani ने नातिन को गोद में लेकर किया दुलार, एक झलक ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

जल्द आएगा शो में लंबा लीप 

आपको बता दें कि इस शो में जल्द ही 20 साल का लीप आने वाला है। जिसके बाद से अभी के तकरीबन सभी कलाकार शो से गायब हो जाएंगे और शो में नए कलाकारों के साथ एक नई शुरुआत होगी। 

'खतरों के खिलाड़ी 13' के पहले प्रोमो को देख छूटेंगे पसीने, रोहित शेट्टी लेकर आए डर का नेक्स्ट लेवल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन