1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : सई-सत्या के इशारे देख खून के आंसू रोएगा विराट, भवानी काकू लेगी बदला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : सई-सत्या के इशारे देख खून के आंसू रोएगा विराट, भवानी काकू लेगी बदला

 Published : May 12, 2023 05:49 pm IST,  Updated : May 12, 2023 05:49 pm IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist 12 May: 'गुम है किसी के प्यार में' में विनायक के बर्थडे की पार्टी में सई और सत्या के बीच नजदीकियां देखकर विराट चव्हाण जल उठेगा।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist Image Source : TWITTER

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में पत्रलेखा के जाने के बाद से विराट बिल्कुल अकेला हो चुका है तो वहीं सई जोशी की जिंदगी में बहार आई है। सीरियल में अब तक आपने देखा होगा कि पत्रलेखा के जाने के बाद से विनायक टूट चुका है और लगातार अपनी मां के बारे में पूछ रहा है। बर्थडे के दिन भी विनायक को उसकी मां नहीं मिली है लेकिन असली मां यानी सई जोशी जरूर अपने बेटे की खुशी के लिए पहुंचती है। सीरियल में आज आपको कई ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

विराट के सामने करीब आए सई और सत्या

'गुम है किसी के प्यार में' में आप देखेंगे कि सई अपनी बेटी सवि और पति डॉक्टर सत्या के साथ चव्हाण हाउस जाएगी। जहां वह कई गेम खेलेगी और इन्ही गेम्स के दौरान सई और सत्या एक दूसरे के नजदीक आ जाते हैं। विराट अपनी एक्स वाइफ सई को इतना खुश देखकर मन ही मन उससे जलने लगेगा। दूसरी तरफ भवानी काकू से भी सई और सत्या की खुशी देखी नहीं जाएगी और वह विराट के मन में दोनों के लिए जहर भरने लगेगी। भवानी काकू ताना मारते हुए कहेगी कि तेरी बेटी के साथ साथ सत्या अब वीनू के भी करीब आ चुका है। परिवार मां से बनता है, बाप चाहकर भी मां नहीं बन सकता।

सत्या की क्लास लेगी मां

सत्या भले ही सई को लेकर विनायक के बर्थडे में आया है लेकिन उसकी मां घर में इंतजार कर रही है। घड़ी में 8 बजते ही सत्या की मां की कॉल आता है और वह कहती है कि घर में मेहमान आ चुके हैं और तुम लोग अब तक नहीं आए। इसके बाद सत्या इशारों इशारों में सई को बताएगा कि टाइम हो चुका है घर चलो। सई अपने पति के इशारों का जवाब देती है और ये सब विराट देख लेता है। विराट ये देखकर जल जाता है। वहीं विनायक बिना पत्रलेखा के केक काटने को राजी नहीं होगा ऐसे में विराट उसे बता देगा कि उसकी मां कहीं नहीं मिल रही है। 

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: दूसरी शादी के बाद जमीन पर नहीं हैं सई के पैर, Video में बनठन के दिखा रहीं नखरे

'The Kerala Story' की अदा शर्मा ने 'शिव तांडव' से इंटरनेट पर मचाई खलबली, लोग बार-बार देख रहे वीडियो

Mother's day 2023: आलिया भट्ट और बिपाशा के साथ बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस पहली बार एंजॉय करेंगी मदर्स डे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन