1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट के बीच की दूरी होगी खत्म, अपकमिंग एपिसोड में आएगा ये ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट के बीच की दूरी होगी खत्म, अपकमिंग एपिसोड में आएगा ये ट्विस्ट

 Published : Feb 22, 2023 08:26 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 08:26 pm IST

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही सई जोशी चव्हाण निवास के आउटहाउस में रहने आने वाली है। सई जोशी के आने से पत्रलेखा क्या चाल चलेगी ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।

ghkpm- India TV Hindi
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist Image Source : TWITTER

टीआरपी की लिस्ट में टॉप चार्ट में रहने वाले स्टार प्लस के हिट सीरियल 'Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin' की कहानी में मेकर्स ने जबरदस्त ट्विस्ट लाने का प्लान बना लिया है। आने वाले ट्विस्ट से सई जोशी और विराट चव्हाण के फैंस काफी खुश हो जाएंगे, क्योंकि एक बार फिर दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलने वाली हैं। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि विराट सई के साथ आउटहाउस में सामान लेकर पहुंचेगा, जहां बहुत गंदगी है। ऐसे में सई और सवि काम करने लगेंगे और विराट भी दोनों की मदद करेगा। सवि और विराट खेलते-खेलते काम करेंगे।

विराट और सई की नजदीकियां

वीडियो में दिख रहा है कि सई अपनी बेटी सवि और विराट के साथ मुस्कुरा रही है और इन तीनों को चोरी छिपे काकू भी देख रही होती है। वीडियो में दिख रहा है कि विराट घर में सफाई करवाता है और झाड़ू भी लगाता है। इसके अलावा वह सई की घर सेट करने में मदद भी करता है। विराट-सई को साथ देख सवि भी खुश हो जाती है। काकू विराट को सई जोशी और सवि के साथ खेलते और मुस्कुराते देख राहत की सांस लेती है। काकू अपने आप में भगवान को शुक्रिया अदा करते हुए कहती है कि विराट की मुस्कुराहट लौट आई है, इसे कहते हैं हंसता खेलता संपूर्ण परिवार।

भवानी काकू का आशीर्वाद

काकू आगे कहती है कि बस अब कमी है तो वीनू की अगर सई यहां रही तो ये कमी भी बहुत जल्द पूरी हो जाएगी और फिर वीनू भी इन तीनों के साथ हंसता खेलता नजर आएगा। इसके बाद भवानी काकू अपने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहती है कि मैंने जो ये कदम बढ़ाया है इसे मंजिल तक आपको ही पहुंचाना होगा। अपकमिंग एपिसोड के इस प्रोमो वीडियो से एक बात तो साफ है कि आने वाले समय में सई और विराट एक हो सकते है। भवानी काकू ने भी अब विराट के लिए सई को अपने घर में जगह दे दी है। ऐसे में सई और विराट को करीब देख पत्रलेखा क्या खेल खेलती है ये देखने की बात होगी। 

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के साथ मिलकर बनाया ये प्लान, आदिल को सिखाएंगी सबक

Ganapath Teaser: फिल्म के टीजर में धांसू एक्शन करते दिखे टाइगर श्रॉफ, इस दिन होगी रिलीज

Kantara 2: उर्वशी रौतेला के बाद ऋषभ शेट्टी की फिल्म के प्रीक्वल में इस साउथ सुपरस्टार की हुई एंट्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन