1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Imlie: क्या अथर्व चीनी के सामने अपनी भावनाएं कबूल कर पाएगा? आने वाला है रोमांटिक ट्विस्ट

Imlie: क्या अथर्व चीनी के सामने अपनी भावनाएं कबूल कर पाएगा? आने वाला है रोमांटिक ट्विस्ट

 Published : Oct 09, 2022 12:17 pm IST,  Updated : Oct 09, 2022 12:17 pm IST

Imlie Upcoming Twist: कुछ गलतफहमियों के चलते, अथर्व की सगाई इमली से हो जाती है लेकिन उसके दिल में चीनी है। अब देखना ये होगा कि ये प्रेम कहानी किस करवट पलटती है।

Imlie Upcoming Twist- India TV Hindi
Imlie Upcoming Twist Image Source : INSTAGRAM_STARPLUS

Highlights

  • 'इमली' में हुई लव ट्रायंगल की शुरुआत
  • जल्द आएगा इमोशनल ट्विस्ट
  • जानिए क्या बोले अर्थव यानी करण वोहरा

Imlie Upcoming Twist: एक्ट्रेस मेघा चक्रवर्ती और सीरत कपूर स्टारर टीवी शो 'इमली' (Imlie) की नई कहानी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो में इमली के रूप में मेघा चक्रवर्ती (Megha Chakraborty) और चीनी के रूप सीरत कपूर (Seerat Kapoor) नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस अपने ऑनस्क्रीन किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। शो के लीड आर्यन और इमली की मौत के साथ ही शो ने अपने दूसरे सीजन 'इमली' की शुरुआत कर दी है। अब शो का दूसरा सीजन रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। 

लव स्टोरी में शुरू हईं उलझनें 

हम जानते हैं कि दो बहनों 'इमली' और 'चीनी' के बीच कुछ विरोध है। शो में अथर्व का किरदार हैंडसम हंक करण वोहरा (Karan Vohra) निभा रहे हैं। जो इनमें से एक बहन के प्यार में पड़ जाते हैं और 'अथर्व' ने 'इमली' की जगह 'चीनी' को चुना। पर कुछ गलतफहमियों के चलते, 'अथर्व' की सगाई 'इमली' से हो जाती है लेकिन उसके दिल में चीनी है। वह वास्तव में 'चीनी' के बिलकुल अलग व्यक्तित्व को देखकर हिल गया है। ऐसे में क्या अथर्व 'चीनी' के सामने अपनी सच्ची भावनाओं को कबूल कर पाएगा!

क्या बोले करण वोहरा 

करण वोहरा, उर्फ ​​'अथर्व', अपने किरदार के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहते हैं, "जब आपकी भावनाओं की बात आती है, तो आप अपनी बात इसे उस व्यक्ति से इतनी आसानी से नहीं कह पाते हैं। इसलिए, मैं उन भावनाओं को दर्शकों के सामने बहुत अच्छे से पेश करना चाहता था। ठीक उसी तरह जैसे लोग उससे गुजरते हैं। मेरे लिए अथर्व वह है जो अपनी पसंद को लेकर बिलकुल आश्वस्त है, लेकिन आगे क्या होगा यह हम भी नहीं जानते। मुझे लगता है कि शो में आने वाले ट्विस्ट को देखने के लिए दर्शकों को बने रहना होगा।"

Rashmika Mandanna संग मालदीव में वेकेशन मना रहे Vijay Deverakonda? फैंस पूछ रहे रिलेशनशिप पर सवाल

खड़े हो रहे कई सवाल 

इसके आगे करण ने कहा कि दिल के मामलों से निपटना हमेशा मुश्किल होता है। अब जबकि 'अथर्व' को अपनी सच्ची भावनाओं का एहसास हो गया है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह वास्तव में उन पर अमल करता है। अगर वह ऐसा करते हैं तो 'चीनी' के लिए किस तरह का बड़ा कबूलनामा करेंगे? क्या वह अंत में 'चीनी' को बताएंगे कि वे उनके लिए क्या महसूस करते हैं या 'इमली' को अपनी मंगेतर के रूप में स्वीकार करेंगे?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट और सई की कहानी में आएगा अब तक सबसे बड़ा ट्विस्ट, आयशा सिंह ने किया खुलासा

7 दिन आएगा 'इमली'  

हम सभी जानते हैं कि दर्शकों के नॉनस्टॉप मनोरंजन के लिए अब स्टार प्लस के सभी शोज सातों दिन प्रसारित किए जा रहे हैं जिसके बारे में सह-कलाकार सीरत कपूर (चीनी) कहती हैं "हमारा शो, अब स्टार प्लस के अन्य सभी शोज़ के साथ अब पूरे सप्ताह प्रसारित होने जा रहा है। मैं इस बात को लरकार बेहद खुश हूँ क्योंकि हमारे लिए दर्शकों से और भी बेहतर तरीके से जुड़ने का इससे अच्छा अवसर और क्या हो सकता था भला। मैंने अभी-अभी चीनी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की है और मुझे खुशी है कि मैं अब से हर रोज हर किसी का मनोरंजन कर सकती हूं।"

Anupama Upcoming Twist: पाखी को फुसलाकर होटल रूम में ले जाएगा अधिक, रंगे हाथों पकड़ेगी अनुपमा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन