Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KBC 15: दो सरपंच मिलकर भी नहीं दे पाईं चाचा चौधरी से जुड़े सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं सही Answer?

KBC 15: दो सरपंच मिलकर भी नहीं दे पाईं चाचा चौधरी से जुड़े सवाल का जवाब, क्या आप जानते हैं सही Answer?

Written By: Jaya Dwivedie Published : Sep 12, 2023 04:11 pm IST, Updated : Sep 13, 2023 11:52 am IST

Kaun Banega Crorepati 15: 'कौन बनेगा करोड़पति 15' के 21वें एपिसोड में राजस्थान की दो सरपंच एक साथ पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ने कई सवालों के सही जवबा दिए, लेकिन कुछ पर उनकी गाड़ी डगमगा गई। ऐसा ही एक सवाल था चाचा चौधरी से जुड़ा, जिसका जवाब दोनों को ही नहीं पता था।

KBC, kaun banega crorepati, amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : DESIGN PHOTO नीरू यादव, छवि राजावत और अमिताभ बच्चन।

'कौन बनेगा करोड़पति' का 15वां सीजन 14 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है। बीते दिन 21वें एपिसोड की अमिताभ बच्चन ने शानदार तरीके से शुरुआत की। इस एपिसोड में दो खास महमान एक नोबल कॉज के लिए नजर आए। राजस्थान की दो पॉपुलर सरपंच शो का हिस्सा बनीं। दोनों ही अपने क्षेत्र में कई सोशल कामों के जरिये सर्चा में बनी रहती हैं। दोनों सरपंच का नाम छवि राजावत और नीरू यादव है। दोनों के काम की अमिताभ बच्चन ने खूब सराहना की और बताया कि कैसे वो अपने क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही बताया गया कि दोनों कैसे महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। इतना ही नहीं दोनों ने केबीसी में आने का अपना विजन भी साझा किया और बताया कि शो में जीती हुई रकम वो दो अलग-अलग एनजीओ के लिए देंगी। 

कौन हैं छवि राजावत?

छवि राजावत सोडा राजस्थान की सरपंच हैं। इन्होंने एमबीए की पड़ाई की है। छवि राजावत एमबीए डिग्री वाली भारत की पहली सरपंच हैं। छवि ने काफी समय बाहर काम करने के बाद अपने गांव में वापसी की और क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव लड़ा। वो दो बार से सोडा की सरपंच चुनी जा रही हैं। छवि राजावत का कहना है कि उन्होंने ये फैसला 73-74 एमेंडमेंट के बाद लिया था। उनके इस निर्णय में उन्हें परिवार का सहियोग मिला। 

कौन हैं नीरू यादव?
नीरू यादव तीन गावों की सरपंच हैं। वो राजस्थान के झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं। नीरू यादव गावों वालों की बेसिक नीड्स को पूरा करने के लिए आगे आईं। उनका कहना है कि राजस्थान में घूंघट प्रथा की वजह से महिलाएं अपनी बातें नहीं कह पाती हैं, ऐसे में उन्होंने इस पर आगे बढ़कर काम किया। वो गांव में बर्तन बैंक भी चलाती हैं। इसके जरिये गांव में होने वाली सभी शादियों में बर्तन देकर, प्लास्टिक बर्तन के प्रयोग को रोका जाता है। इतना ही नहीं वो अपने क्षेत्र में लड़कियों को खेल की ओर प्रोत्साहित करती हैं और अपने क्षेत्र की महिला हॉकी टीम को खुद फंड भी करती हैं। 

चाचा चौधरी के सवाल पर अटकी गाड़ी
दोनों की इंस्पायरिंग कहानी के साथ शो में कई सवालों का दौर चला। अमिताभ बच्चन ने दोनों से कई सवाल पूछे। दोनों ने शानदार तरीके से सवालों का जवाब देते हुए 6 लाख 40 हजार की धनराशि अपने नाम की। दोनों ही स्पेशल गेस्ट थीं, इस वजह से बीच में ही हूटर बज गया और समय समाप्त हो गया। दोनों का खेल हूटर बजने के साथ ही खत्म हो गया। इससे पहेल कई ऐसे सवाल आए जब दोनों ने लाइफ लाइन का भी प्रयोग किया। इतना ही नहीं 3 लाख 20 हजार रुपये जीतने के बाद सुपर संदूक का सेशन शुरू हुआ। इसमें भी कई सवाल पूछे गए, जिसमें कुछ जवाब दोनों नहीं दे सकीं। इन सवालों में से एक चाचा चौधरी से जुड़ा सवाल और उसका जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं।  

सवाल
किसने बनाया था चाचा चौधरी? 

ऑप्शन

  • अंकल पाई
  • सत्याजीत रे
  • प्राण
  • आरके लक्ष्मण

सही जवाब 
प्राण 

सुपर संदूक क्या है?
'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन में सुपर संदूक का नया कॉन्सेप्ट लाया गया है। इसमें एक मिनट के अंदर एक रैपिड फायर पूछा जाता है। यानी लगातार कई सवाल पूछे जाते हैं, जिस सवाल का जवाब न पता हो उसे कंटेस्टेंट पास कर सकता है। हर सवाल के सही जवाब का 10 हजार रुपये मिलता है। अगर कंटेस्टेंट 50 हजार की धनराशि इसमें जीत लेता है तो वो इस पैसे से एक लाइफ लाइन जिंदा कर सकता है, यानी एक लाइफ लाइन जिंदा करने की कीमत 50 हजार रुपये होती है। 

ये भी पढ़ें: Ranna Ch Dhanna: दिलजीत दोसांझ की दुल्हन बनेंगी शहनाज गिल! दूसरी हीरोइन डालेगी प्यार में खलल

क्यों बेटी सोनम के लिए छलके थे अनिल कपूर के आंसू, लंदन से लौटीं एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement