1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Ranna Ch Dhanna: दिलजीत दोसांझ की दुल्हन बनेंगी शहनाज गिल! दूसरी हीरोइन डालेगी प्यार में खलल

Ranna Ch Dhanna: दिलजीत दोसांझ की दुल्हन बनेंगी शहनाज गिल! दूसरी हीरोइन डालेगी प्यार में खलल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 12, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Sep 12, 2023 01:09 pm IST

पंजाबी इंडस्ट्री की कटरीना कैफ शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म Ranna Ch Dhanna का पोस्टर और रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Shehnaaz Gill, Diljit Dosanjh, Sonam Bajwa- India TV Hindi
शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा। Image Source : INSTAGRAM

पंजाबी इंडस्ट्री से बिग बॉस के घर में आकर धमाल मचाने वाली शहनाज गिल का जलवा अब बॉलीवुड में भी चलने लगा है। अपने चुलबुले अंदाज की वजह से वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर सलमान खान की फिल्म में काम करने का उनका सफर इतना आसान नहीं रहा। अब एक्ट्रेस की लिस्ट में एक नई फिल्म आ गई है। एक्ट्रेस एक बार फिर पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली हैं, वो भी अपने चहते को-स्टार दिलजीत दोसांझ के साथ। फिल्म का पोस्टर भी सामने आ गया है। 

दिलजीत के साथ फिर दिखेंगी शहनाज गिल

शहनाज गिल ने हाल में ही अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा किया है। Ranna Ch Dhanna नाम की फिल्म में शहनाज गिल काम करती दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म में लीड रोल में हैं। दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ शहनाज का जलवा देखने को मिलेगा। तीनों एक्टर्स ने पहले भी साथ में काम किया है और लोगों को ये तिकड़ी काफी पसंद आई थी। पोस्टर देखकर पता चल रहा कि ये फिल्म भी एक लव ट्रायंगल होने वाली है। 

कुछ ऐसा है फिल्म का पोस्टर
शहनाज गिल ने फिल्म की रिलीज डेट भी साझा की है। शहनाज ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शक ने गालिब निकम्मा कर दिया वरना चीज तो हम थे काम की। Ranna Ch Dhanna फिल्म 2 अक्टूबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' सामने आए पोस्टर में एनिमेटेड कैरेक्टर्स दिख रहे हैं। दुल्हन के अवतार में शहनाज गिल और सोनम बाजवा नजर आ रही हैं। दोनों ही इस पोस्टर में दिलजीत दोसांझ का हाथ पकड़े हुए हैं। पोस्टर में तीनों के ही लुक काफी कूल लग रहे हैं। 

इस फिल्म में साथ दिखी थी तिकड़ी
शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की तिकड़ी पहले भी फिल्म 'हौसला रख' में साथ नजर आ चुकी हैं। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद ये शहनाज गिल की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शहनाज दिलजीत की पत्नी बनी नजर आई थीं। वहीं सोनम बाजवा दिलजीत की होने वाली पत्नी के रोल में थी। शहनाज और दिलजीत का कहानी में एक बेबी भी था, जिसे छोड़कर शहनाज चली जाती हैं और कुछ दिनों बाद वापसी करती हैं। 

इस फिल्म में भी शहनाज गिल आएंगी नजर
बता दें, आखिरी बार एक्ट्रेस शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। एक्ट्रेस के काम की लोगों ने तारीफ की। वहीं वो अपने चैट शो में भी बॉलीवुड सेलेब्स से बात करती नजर आती हैं। वहीं शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वो अपनी लाइफ से जुड़ी पल-पल की खबरें साझा करती रहती हैं। Ranna Ch Dhanna के अलावा शहनाज बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस रिया कपूर की फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कुशा कपिला और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। 

ये भी पढ़ें: क्यों बेटी सोनम के लिए छलके थे अनिल कपूर के आंसू, लंदन से लौटीं एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

इस हफ्ते OTT पर मिलेगा सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का, धमाकेदार फिल्में-वेब सीरीज हो रहीं रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन