1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. khatron ke khiladi 13: डिनो जेम्स ने जीता रोहित शेट्टी का दिल, डर को दी करारी मत

khatron ke khiladi 13: डिनो जेम्स ने जीता रोहित शेट्टी का दिल, डर को दी करारी मत

 Published : Aug 29, 2023 06:21 pm IST,  Updated : Aug 29, 2023 06:21 pm IST

Khatron Ke Khiladi 13: मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' के कंटेस्टेंट्स की वजह से यह शो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो के मेकर्स और होस्ट रोहित शेट्टी टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं अब डिनो जेम्स ने स्टंट के दौरान सभी का दिल जीत लिया है।

khatron ke khiladi 13 Dino James won Rohit Shetty heart fight with fear in KKK 13- India TV Hindi
khatron ke khiladi 13 Image Source : INSTAGRAM

Khatron Ke Khiladi 13: मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' अपने खतरनाक स्टंट और मजेदार टास्क के लिए जाना जाता है। वहीं इस शो ने इन दिनों टीआरपी और रेंटिग लिस्ट में धूम मचा रखी है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में इस बार आपको कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रहा है। इस बार शो में कंटेस्टेंट्स को बहुत ही खतरनाक स्टंट करते देखा जा रहा है। जहां एक तरफ टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में खतरनाक स्टंट करते हुए कंटेस्टेंट्स का गला सूख रहा है। वहीं दूसरी ओर इस शो में अब डिनो जेम्स ने स्टंट के दौरान कमाल कर दिया है। 

डिनो जेम्स ने जीता रोहित शेट्टी का दिल 

'खतरों के खिलाड़ी 13' के मेकर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एक्शन वीडियो शेयर किया, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो को देखकर आप भी डिनो जेम्स की तारीप करने से खुद को नहीं रोक पाएगे। इस वीडियो में रोहित शेट्टी, डिनो जेम्स के लिए सीटी बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं डिनो जेम्स अपने स्टंट को पूरे एक्शन मोड़ में करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख बाकी कंटेस्टेंट्स डिनो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

डिनो जेम्स का दिखा जलवा 
इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में कुछ कंटेस्टेंट्स हाई लेवल टास्क को बखूबी निभाते नजर आ रहे है। तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स स्टंट के दौरान की हालत खराब हो गई है। कुछ दिनों से रैपर डिनो जेम्स इस शो में धमाल करते नजर आ रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' आज सोशल मीडिया पर सिर्फ डिनो जेम्स के कारण ट्रेंड कर रहा है। डिनो जेम्स ने अपने स्टंट से कंटेस्टेंट्स का ही नहीं रोहित शेट्टी का भी दिल जीत लिया है।  

खतरों के खिलाड़ी 13 में कंटेस्टेंट्स धमाल 
इस साल यह शो सोशल मीडिया पर अपने मजेदार टास्क और खतरनाक स्टंट को छाया हुआ है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में कंटेस्टेंट्स ने अपनी काबिलियत दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 13' कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें -

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि से बदला लेने के लिए सारी हदें पार करेगा आयुष, ईशान का हाई वोल्टेज ड्रामा होगा शुरू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा-अभिमन्यु के लिए मुस्कान को थप्पड़ मारेगा कायरव, शो में आने वाले हैं ये धमाकेदार ट्विस्ट

सितंबर में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन