1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. KKK12: रुबीना के बाद ये एक्ट्रेस हुईं शो की रेस से बाहर, सबसे ज़्यादा फीस लेकर सुर्ख़ियों में छाई थीं

KKK12: रुबीना के बाद ये एक्ट्रेस हुईं शो की रेस से बाहर, सबसे ज़्यादा फीस लेकर सुर्ख़ियों में छाई थीं

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 20, 2022 10:25 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 10:35 pm IST

KKK12: खतरों के खिलाड़ी सीजन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब ये कंटेस्टेंट हो गए हैं बाहर। शो को मिले टॉप 3 कंटेस्टेंट।

रुबीना के बाद ये एक्ट्रेस हुईं शो की रेस से बाहर- India TV Hindi
रुबीना के बाद ये एक्ट्रेस हुईं शो की रेस से बाहर Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • जन्नत ज़ुबैर हुईं शो से बाहर
  • शो को मिले टॉप 3 कंटेस्टेंट

KKK12:  ‘खतरों के खिलाडी 12‘ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में हुई है। सभी कंटेस्टेंट वापस मुंबई लौट चुके हैं। पिछले 3 हफ्ते से शो टीवी पर आ रहा है और जमकर टीआरपी बटोर रहा है। इस शो के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। कौन-कौन एविक्ट हुआ तो किसकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। इस बीच अब लेटेस्ट खबर है कि रुबीना दिलैक के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस भी बाहर चुकी हैं। 

Jhalak Dikhhla Jaa 10: 'झलक दिखला जा 10' की लिस्ट आई सामने, टीवी से लेकर क्रिकेट तक, एक से बढ़कर एक धुरंधर आएंगे शो में नज़र

जन्नत ज़ुबैर हुईं शो से बाहर 

सोशल मीडिया सेंसेशन और इस शो में सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली जन्नत ज़ुबैर ‘खतरों के खिलाड़ी में’ टॉप 3 में अपनी जगह नहीं बना पाईं। जन्नत खतरों के खिलड़ी में एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बनकर आई थी। इस शो में वो बहुत अच्छा परफॉर्म भी कर रही थीं। लेकिन वो फिनाले की रेस से बाहर हो गयी हैं। ;खतरों के खिलाड़ी 12‘ के कई फैन पेज से यह साझा किया गया है कि रुबीना के बाहर होने के बाद एक्ट्रेस जन्नत जुबैर भी एविक्ट हो गई हैं। जन्नत टॉप 4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं। बॉस लेडी रुबीना दिलैक टॉप 5 तक पहुंची थीं। उनके शुरुआती स्टंट को देखकर उन्हें शो का विजेता माना जा रहा था लेकिन वो फिनाले में जगह नहीं बना पाईं। 

TRP Week 28: नंबर 1 की कुर्सी के लिए 'अनुपमा' की लड़ाई रहेगी जारी, इस शो ने एक बार फिर से मारी बाज़ी

कौन बनेगा खतरों का खिलाडी ?

जन्नत ज़ुबैर के एलिमिनेट होने के बाद जिन कंटेस्टेंट ने टॉप 3 में जगह बनाई वो हैं, मिस्टर फैजू, मोहित मलिक और तुषार कालिया। तीनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वहीं फैसल के फैंस उन्हें टॉप 3 में देखकर काफी खुश हैं, वहीं, तुषार कालिया और मोहित मलिक के शो जीतने के भी बराबर चांस हैं। दोनों ही स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी हैं और उन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। अब इनमें से ही कोई एक सीजन 12 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन