1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Raju Srivastava Health Update: गजोधर भैया का हेल्थ अपडेट, जानिए कैसी है अब कॉमेडियन की हालात?

Raju Srivastava Health Update: गजोधर भैया का हेल्थ अपडेट, जानिए कैसी है अब कॉमेडियन की हालात?

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 21, 2022 07:21 am IST,  Updated : Aug 21, 2022 07:21 am IST

Raju Srivastava Health Update: पिछले 11 दिनों से राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava ) दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम उनकी हेल्थ पर पूरी नज़र बनाए हुए हैं।

Raju Srivastava Health Update- India TV Hindi
Raju Srivastava Health Update Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • गजोधर भैया की हालत में हो रहा है थोड़ा-थोड़ा सुधार
  • राजू का ब्लड प्रेशर 11वें दिन कंट्रोल में आया है।

Raju Srivastava Update: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava ) की हालत को लेकर लगातार लोग चिंता में है। हर कोई अपनी हेल्थ अपडेट पर नज़र बनाए हुए है। फिलहाल राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर भी ये उम्मीद कर रहे हैं कि कॉमेडियन की हालत में जल्द ही सुधार आएगा। मिली जानकारी के अनुसार उनका इंफेक्शन कम हो रहा है। आज परिवारवालों ने कॉमेडियन की अच्छी सेहत के लिए पूजा रखी है।

राजू का ब्लड प्रेशर 11वें दिन कंट्रोल में आया है। वहीं ऑक्सीजन को बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। उन्हें पहले 20% तक ऑक्सीजन दी जा रही थी। पिछले 11 दिनों से राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava ) दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम उनकी हेल्थ पर पूरी नज़र बनाए हुए हैं। गजोधर भैया का हाल चाल लेने के लिए लोग लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को राजू का हाल जानने के लिए मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी एम्स पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर राजू के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव के भाई और सुनील पॉल ने दी खुशखबरी, बोले- जल्द लौटेंगे कॉमेडी किंग

वहीं उनकी सलामती के लिए मंदिरों में पूजा और हवन भी किया जा रहा है। राजू के बचपन के मित्र भजन गायक आशू त्रिपाठी ने किदवई नगर स्थित राधा माधव मंदिर में भजन की प्रस्तुतियां देकर राजू के स्वस्थ होने की कामना की। बीतों दिनों जब राजू की तबियत थोड़ी बिगड़ गई थी। तब सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तरह-तरह की खबरें छाई हुईं थीं। उन खबरों को देखकर कॉमेडियन के परिवार वाले काफी निराश हो गए थे। 

टीवी एक्ट्रेस Nupur Alankar ने अध्यात्म के लिए छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, संन्यास लिया, अब जा रहीं हिमालय

जिसके बाद राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो जारी करके कहा कि कुछ लोग बिना परिवार से बात किए उल्टी सीधी पोस्ट कर रहे हैं। बिना पुष्टि के हर चीज सोशल मीडिया पर अपडेट कर देते हैं। पता नहीं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं? बता दें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से एम्स में भर्ती हैं। यहां उनकी हालत में थोड़ा-थोड़ा सुधार देखा जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन