1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दमदार रोल के साथ वापसी कर रही हैं 'रामायण' की सीता, इस नए शो में नजर आएंगी दीपिका चिखलिया

दमदार रोल के साथ वापसी कर रही हैं 'रामायण' की सीता, इस नए शो में नजर आएंगी दीपिका चिखलिया

 Published : Aug 17, 2023 12:02 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 12:04 pm IST

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को उनके फेमस रोल 'रामायण' की सीता के लिए जाना जाता है। अब 33 साल बाद एक्ट्रेस की टीवी इंडस्ट्री में वापसी होने जा रही है।

ramayan sita aka dipika chikhlia return to tv with new show dhartiputra nandini- India TV Hindi
Dipika Chikhlia Image Source : INSTAGRAM

दीपिका चिखलिया टीवी कि वो एक्ट्रेस हैं, जिन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला है। दीपिका को हर कोई उनके किरदार से जानते हैं। 'रामायण' में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया ने लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह ली है। फैंस उन्हें रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' के समय से जानते हैं। दीपिका अब नए शो के साथ वापसी कर रही हैं, जिसकी कहानी अयोध्या के बैकड्रॉप पर बनी है। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका चिखलिया का नया लुक देखने को मिल रहा है। 

इस शो में आएंगी नजर माता सीता

दीपिका चिखलिया लगभग 33 साल बाद एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनके इस नए शो का नाम 'धरतीपुत्र नंदिनी' है। इस शो के वीडियो में अपको दीपिका का दमदार रोल देखने को मिलने वाला है। दीपिका ने हाल ही में इस शो का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस शो में आप 'रामायण' की माता सीता को एक नए रूप में देखने वाले हैं। ये शो उनके खुद के प्रोडक्शन हाउस का है। इसकी कहानी अयोध्या की है। इस शो को आप 1 अगस्त से सोमवार-शुक्रवार रात 8:30 बजे, नजारा टीवी पर देख सकते हैं।​

शो की स्टार कास्ट 
इस शो में दीपिका चिखलिया के किरदार का नाम सुमित्रा है। शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में आप दीपिका को उनकी होने वाली बहू को लेकर बात करते हुए देखने वाले हैं। वह बताती है कि उन्हें किस तरह की बहू चाहिए। प्रोमो की कहानी नंदिनी नाम की लड़की के आसपास घूमती है, जिसका रोल शगुन सेठ ने प्ले किया है। इस शो की कहानी महिलाओं पर केंद्रित है। इस शो में दीपिका चिखलिया को स्ट्रॉन्ग लेडी के रोल में दिखाया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' से पहले कुछ फिल्में भी की हैं।

ये भी पढ़ें-

कार्तिक आर्यन को 'गदर 2' का ये सीन आया पसंद, वीडियो शेयर कर की सनी देओल की तारीफ

जद हदीद और आकांक्षा पुरी पैपराजी के सामने Kiss करते आए नजर, वीडियो देख भड़क गए लोग

अभिषेक मल्हान से न मिल पाने के पीछे ये थी वजह, Elvish Yadav ने बताई सच्चाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन