1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Sana Khan Baby: सना खान-अनस सईद बने पेरेंट्स, फैंस को खास अंदाज में दी खुशखबरी

Sana Khan Baby: सना खान-अनस सईद बने पेरेंट्स, फैंस को खास अंदाज में दी खुशखबरी

 Published : Jul 05, 2023 05:27 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 05:37 pm IST

सना खान-अनस सईद के घर में गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म। अनोखे अंदाज में फैंस को दी जानकारी। सना ने इस खास मौके पर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

sana khan anas saiyad blessed with baby boy shares goodnews with fans in a special way- India TV Hindi
Sana Khan-Anas Saiyad Image Source : DESIGN.PHOTO

सना खान-अनस सैयद पेरेंट्स बन गए हैं, सना खान ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर करते ही पोस्ट में लोग बधाई दे रहे हैं। ऐसे में सना के फैंस इस गुड न्यूज को सुन कर बहुत खुश है। सना ने अनोखे अंदाज में अपने बच्चे के जन्म की खुशी जाहिर की है। सना खान-अनस सैयद पहले तो अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे और अब अपने बेटे को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

सना खान ने दिखाई बेटे की झलक -

सना खान ने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपने बेटे की झलक भी दिखाई है। फैंस को सना खान का खुशखबरी देने का ये अंदाज बहुत अच्छा लगा फैंस सना के पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सना खान और अनस सईद के पेरेंट्स बनने की खबर सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि सना खान कुछ समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।

सना खान का वायरल पोस्ट -
सना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पहले तो तीन हथेलियां नजर आती है। इस पोस्ट से ही पता चल रहा है की सना के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। इंस्टाग्राम पर सना ने जो वीडियो शेयर किया है। उसके बैकग्राउंड में आयत पढ़ने की आवाज सुनाई दे रही है। सना के वीडियो में लिखा, 'अल्लाह ताला ने बहुत ही खास तोहफा दिया है, इस तोहफा से ज्यादा कीमती कुछ नहीं हो साथ मेरे और परिवार के लिए जब अल्लाह देता है तो खुशी वह बहुत नायाब होता है, अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया।'

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सावी से ईशान का जुड़ेगा नया रिश्ता! इतिहास भविष्य पर पड़ेगा भारी

Niharika Konidela Divorce: राम चरण की बहन निहारिका कोनिडेला पति चैतन्य से हुईं अलग

OTT Superstars: 7 एक्टर जिन्होंने 2023 में मचाया तहलका, बन गए ओटीटी के सुपरस्टार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन