1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. संजीदा शेख और आमिर अली शादी के 9 साल बाद लिया तलाक

संजीदा शेख और आमिर अली शादी के 9 साल बाद लिया तलाक

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jan 06, 2022 07:31 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 07:36 pm IST

आमिर और संजीदा ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव के बारे में बात नहीं की और इसी वजह से दोनों ने तलाक को लेकर कभी कोई बात नहीं की।

संजीदा शेख और आमिर अली - India TV Hindi
संजीदा शेख और आमिर अली  Image Source : INSTAGRAM

लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर आमिर अली और एक्ट्रेस संजीदा शेख ने 9 साल की शादी के बाद तलाक लेने का फैसला कर लिया है। ये दोनों कपल साथ नहीं रह रहे थे और अब दोनों तलाक भी ले चुके हैं। आमिर और संजीदा ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने अलगाव के बारे में बात नहीं की और इसी वजह से दोनों ने तलाक को लेकर कभी कोई बात नहीं की।

महीनों से अलग होने की अटकलों के बाद आमिर अली और संजीदा शेख का अब तलाक हो चुका है। दंपति के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “तलाक के कागजात आए लगभग नौ महीने हो चुके हैं। वे अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। वे दोनों बेहद निजी हैं, और इसलिए तलाक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं देना चाहते हैं।”

 
खबरों के मुताबिक बेटी आयरा की कस्टडी संजीदा को दे दी गई है। आमिर अली और संजीदा शेख लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद 2012 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इस कपल  ने नच बलिए 3 में भी भाग लिया था और शो जीता भी था। 2020 में, उनकी शादी टूटने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। यह भी बताया गया कि सरोगेसी के जरिए उनका बच्चा भी हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन